8th pay commission latest news arrears from rs 3 6 lakh to rs 15 lakh for those with basic salary less than rs 50000 8वां वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों पर होगी पैसों की बारिश, ₹50,000 से कम सैलरी वालों को 15 लाख तक एरियर?, Business Hindi News - Hindustan
More

8वां वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों पर होगी पैसों की बारिश, ₹50,000 से कम सैलरी वालों को 15 लाख तक एरियर?

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि सैलरी कितनी बढ़ेगी और एरियर कितना मिलेगा। अगर 20 महीने का एरियर दिया जाता है, तो ₹50,000 से कम बेसिक पे वाले कर्मचारियों को ₹3.6 लाख से लेकर करीब ₹15 लाख तक एरियर मिल सकता है।

Fri, 20 March 2026 01:54 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
8वां वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों पर होगी पैसों की बारिश, ₹50,000 से कम सैलरी वालों को 15 लाख तक एरियर?

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि सैलरी कितनी बढ़ेगी और एरियर कितना मिलेगा। द इकनॉमिक टाइम्स की हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर 20 महीने का एरियर दिया जाता है, तो ₹50,000 से कम बेसिक पे वाले कर्मचारियों को ₹3.6 लाख से लेकर करीब ₹15 लाख तक एरियर मिल सकता है। हालांकि, ध्यान रहे कि यह सभी आंकड़े अनुमान हैं, सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

अलग-अलग लेवल पर कितना मिल सकता है एरियर

अगर Level 1 से Level 8 तक के कर्मचारियों की बात करें, तो एरियर में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। उदाहरण के तौर पर Level 1 (₹18,000 बेसिक) कर्मचारियों को लगभग ₹3.6 लाख से ₹5.65 लाख तक एरियर मिल सकता है। वहीं Level 3 कर्मचारियों को ₹4.34 लाख से ₹6.81 लाख, Level 5 को ₹5.84 लाख से ₹9.16 लाख और Level 8 (₹47,600 बेसिक) कर्मचारियों को ₹9.52 लाख से लेकर करीब ₹14.94 लाख तक एरियर मिलने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वेतन आयोग: फिटमेंट फैक्टर से लेकर OPS बहाली तक, जानें हर अपडेट

कैसे किया गया यह कैलकुलेशन

यह पूरा अनुमान 20 महीने के एरियर और अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर के आधार पर लगाया गया है। फिटमेंट फैक्टर सैलरी बढ़ोतरी तय करने का मुख्य आधार होता है। 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, जबकि 8वें वेतन आयोग के लिए 2.0 से 2.57 तक के विकल्पों पर चर्चा हो रही है। कुछ कर्मचारी संगठन इसे 3.0 से 3.25 तक बढ़ाने की मांग भी कर रहे हैं।

कब से मिल सकता है एरियर

माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर एरियर 1 जनवरी 2026 से दिया जा सकता है, क्योंकि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है। हालांकि, इसके लागू होने में अभी समय लग सकता है और अंतिम निर्णय सरकार द्वारा ही लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग? बेसिक सैलरी ₹18000 से बढ़कर हो सकती है ₹51480

कर्मचारी संगठनों की क्या है मांग

कई कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.0 या उससे अधिक किया जाए, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में ज्यादा बढ़ोतरी हो सके। इसके अलावा परिवार इकाई को 3 से बढ़ाकर 5 करने की भी मांग की जा रही है, जिससे बेसिक सैलरी में और इजाफा हो सकता है। हालांकि, ये सभी सुझाव अभी विचाराधीन हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में बदलेगा DA फॉर्मूला! केंद्रीय कर्मचारियों की कितनी होगी सैलरी

कुल मिलाकर, अगर 8वें वेतन आयोग में मौजूदा अनुमान लागू होते हैं, तो ₹50,000 से कम बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिल सकता है। उन्हें लाखों रुपये का एरियर और सैलरी में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। लेकिन इसके लिए अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

(Disclaimer: ये सभी आंकड़े केवल अनुमान हैं। सरकार ने अभी न तो 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दी है और न ही फिटमेंट फैक्टर तय किया है। ऐसे में अंतिम आंकड़े इससे अलग भी हो सकते हैं।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,