8वां वेतन आयोग; सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट…3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू होते ही 283% बढ़ेगी सैलरी?
8th Pay Commission latest updates; 8वें वेतन आयोग से 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग तेज हो गई है। 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम बेसिक पे ₹18,000 है। अगर नए आयोग से 3.83 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी ₹69,000 हो जाएगी।

8th Pay Commission latest updates; 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच उत्साह चरम पर है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में सुधार के लिए गठित यह आयोग फिलहाल विभिन्न पक्षों से सुझाव ले रहा है। हाल ही में कर्मचारी संगठन संयुक्त परामर्श तंत्र (Joint Consultative Machinery) ने सरकार के सामने एक ऐसी मांग रखी है, जिसने सबको चौंका दिया है। अगर यह मांग मान ली जाती है, तो सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 283% का भारी उछाल देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि फिटमेंट फैक्टर का यह नया फॉर्मूला आपकी सैलरी को कैसे बदल देगा।
3.83 फिटमेंट फैक्टर की डिमांड: सैलरी में उछाल
कर्मचारी यूनियनों ने 8वें वेतन आयोग से 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की पुरजोर मांग की है। वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम बेसिक पे ₹18,000 है। अगर 3.83 का गुणांक (Fitment Factor) लागू होता है, तो यह बढ़कर सीधे ₹69,000 हो जाएगी। तुलना के लिए 7वें वेतन आयोग में यह फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। इस बार की डिमांड उससे कहीं ज्यादा बड़ी है, जिसका कारण शहरों में बढ़ती महंगाई और जीवन यापन की ऊंची लागत को बताया जा रहा है।
किस लेवल पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?
3.83 के फिटमेंट फैक्टर के आधार पर विभिन्न स्तरों (Levels) पर बेसिक सैलरी का अनुमान कुछ इस प्रकार है।
- लेवल 1:- 18,000 से बढ़कर 69,000
- लेवल 3:- 21,700 से बढ़कर 83,111
- लेवल 5:- 29,200 से बढ़कर 1,11,836
- लेवल 9:- 53,100 से बढ़कर 2,03,373
यह वृद्धि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उच्च स्तर के अधिकारियों की सैलरी भी इसी अनुपात में बढ़ेगी। अच्छी बात यह है कि करीब 69 लाख पेंशनभोगियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि उनकी पेंशन भी इसी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर रिवाइज की जाएगी।
कब तक लागू होगा नया वेतन?
जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाले इस आयोग की स्थापना 3 नवंबर 2025 को हुई थी। आयोग के पास अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय है। हालांकि, आधिकारिक कार्यांवयन की तारीख 1 जनवरी 2026 तय की गई थी, लेकिन अंतिम रिपोर्ट और वेतन में वृद्धि का वास्तविक लाभ 2027 तक मिलने की उम्मीद है।
हालांकि, यह मांग कर्मचारी यूनियनों की है और सरकार वित्तीय सीमाओं को देखते हुए इसमें कुछ बदलाव कर सकती है, लेकिन इतना तय है कि 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह खबर किसी बड़े जैकपॉट से कम नहीं है। अगर 3.83 का फॉर्मूला लागू हुआ, तो सरकारी नौकरी की चमक कई गुना बढ़ जाएगी।




साइन इन