8th Pay Commission Latest News April Salary May Include DA Hike 3 Months Arrears for Govt Employees केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मिलेगा बढ़ा हुआ DA और 3 महीने का एरियर, Business Hindi News - Hindustan
More

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मिलेगा बढ़ा हुआ DA और 3 महीने का एरियर

8th Pay Commission Latest: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अप्रैल का महीना इस बार खास साबित हो सकता है। लंबे इंतजार के बाद सरकार महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने पर फैसला ले सकती है।

Mon, 30 March 2026 11:52 AMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मिलेगा बढ़ा हुआ DA और 3 महीने का एरियर

8th Pay Commission Latest: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अप्रैल का महीना इस बार खास साबित हो सकता है। लंबे इंतजार के बाद सरकार महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने पर फैसला ले सकती है। अगर इस पर मुहर लगती है, तो कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा देखने को मिलेगा, साथ ही तीन महीने का बकाया (arrears) भी एक साथ मिलने की उम्मीद है।

क्या है डिटेल

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 58% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। माना जा रहा है कि जनवरी से जून 2026 की अवधि के लिए इसमें 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में DA बढ़कर 60% या 61% तक पहुंच सकता है। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीदें काफी मजबूत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 3 शेयर बोनस दे रही यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान, शेयर पर रखें नजर
ये भी पढ़ें:भारतीय शेयर बाजार पर गोल्डमैन सैक्स की चेतावनी, आएगी बड़ी गिरावट?

आमतौर पर सरकार होली के आसपास DA बढ़ोतरी का ऐलान कर देती है, लेकिन इस बार किसी कारण से फैसला टल गया। इसी वजह से मार्च की सैलरी में इसका फायदा नहीं मिल पाया। अब माना जा रहा है कि अगर अप्रैल में फैसला होता है, तो कर्मचारियों को उसी महीने से बढ़ा हुआ DA मिलने लगेगा।

इस फैसले का फायदा करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को होगा। महंगाई के इस दौर में DA बढ़ोतरी उनके लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, क्योंकि इससे हर महीने मिलने वाली रकम में अच्छा-खासा इजाफा होगा।

जनवरी 2026 से लागू होगी बढ़ोतरी

सबसे खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। यानी कर्मचारियों और पेंशनर्स को जनवरी, फरवरी और मार्च के तीन महीने का बकाया भी मिलेगा। यह रकम एक साथ अप्रैल की सैलरी या पेंशन के साथ दी जा सकती है, जिससे हाथ में एक मोटी रकम आएगी।

कुल मिलाकर, अप्रैल की सैलरी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए “बोनस” जैसी साबित हो सकती है। अब सभी की नजर सरकार के आधिकारिक ऐलान पर टिकी है, जो कभी भी आ सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,