Triton Valves Ltd declared 31 bonus share record date stock may focus tomorrow 1 पर 3 शेयर बोनस दे रही यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान, शेयर पर रखें नजर, Business Hindi News - Hindustan
More

1 पर 3 शेयर बोनस दे रही यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान, शेयर पर रखें नजर

Bonus Share: ऑटो सेक्टर से जुड़ी एक माइक्रो-कैप कंपनी ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड इन दिनों चर्चा में है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है।

Thu, 26 March 2026 07:45 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
1 पर 3 शेयर बोनस दे रही यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान, शेयर पर रखें नजर

Bonus Share: ऑटो सेक्टर से जुड़ी एक माइक्रो-कैप कंपनी ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड (Triton Valves Ltd) इन दिनों चर्चा में है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। दरअसल, कंपनी ने 3:1 बोनस इश्यू की घोषणा की है, यानी निवेशकों को हर 1 शेयर पर 3 नए शेयर मिलेंगे। इस खबर के बाद बुधवार को स्टॉक में हलचल देखी गई और यह इंट्राडे में करीब 3% चढ़कर ₹3449 तक पहुंच गया।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने 24 मार्च 2026 को जानकारी दी कि इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 1 अप्रैल 2026 तय की गई है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, वही इस बोनस का फायदा उठा पाएंगे। बोनस शेयरों का अलॉटमेंट 2 अप्रैल 2026 को माना जाएगा। आसान भाषा में समझें तो अगर आपके पास 1000 शेयर हैं, तो आपको 3000 बोनस शेयर मिलेंगे और कुल शेयर 4000 हो जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारतीय शेयर बाजार पर गोल्डमैन सैक्स की चेतावनी, आएगी बड़ी गिरावट?
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के रेट में भारी गिरावट, राम नवमी पर ₹14000 तक सस्ती हुई चांदी

कंपनी का कारोबार

ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड का काम ऑटोमोबाइल टायर वाल्व, कोर और उससे जुड़े एक्सेसरीज़ बनाने का है। 1976 में स्थापित यह कंपनी बेंगलुरु से ऑपरेट करती है और दुनियाभर की ऑटो कंपनियों को सप्लाई करती है। कंपनी की खासियत इसकी हाई क्वालिटी और प्रिसिशन इंजीनियरिंग मानी जाती है, जिसके चलते इसका एक्सपोर्ट नेटवर्क भी काफी मजबूत है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

फाइनेंशियल प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने हाल के समय में शानदार ग्रोथ दिखाई है। Q3FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 26% बढ़कर ₹153 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹122 करोड़ था। वहीं, नेट प्रॉफिट में जबरदस्त 147% की छलांग लगी और यह ₹1.07 करोड़ से बढ़कर ₹2.64 करोड़ पहुंच गया। तिमाही आधार पर भी कंपनी की ग्रोथ मजबूत बनी हुई है।

लंबी अवधि के आंकड़े भी कंपनी की मजबूती दिखाते हैं। पिछले 3 साल में कंपनी का प्रॉफिट CAGR 55% रहा है, जबकि सेल्स CAGR 15% है। वहीं, पिछले तीन सालों में शेयर ने करीब 32% का कंपाउंडेड रिटर्न दिया है। हालांकि, कंपनी का ROCE 9% और ROE 5% है, जो बताता है कि अभी रिटर्न ऑन कैपिटल में सुधार की गुंजाइश बनी हुई है।

कुल मिलाकर, बोनस इश्यू की खबर से निवेशकों में उत्साह जरूर बढ़ा है, लेकिन किसी भी निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल और वैल्यूएशन को ध्यान से समझना जरूरी है। माइक्रो-कैप स्टॉक्स में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है, इसलिए सोच-समझकर निवेश करना ही बेहतर रणनीति मानी जाती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,