8th Pay Commission latest DA hike may 60 percent central govt employees need to know everythings 8वें वेतन आयोग में कितना बढ़ेगा DA, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी, Business Hindi News - Hindustan
More

8वें वेतन आयोग में कितना बढ़ेगा DA, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

8th Pay Commission: सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता संशोधित करती है। पहला संशोधन जनवरी से लागू होता है और दूसरा जुलाई से। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 58% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है।

Mon, 9 March 2026 02:09 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
8वें वेतन आयोग में कितना बढ़ेगा DA, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स जनवरी 2026 के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर सरकार होली जैसे बड़े त्योहार के आसपास DA बढ़ाने की घोषणा कर देती है, लेकिन इस बार होली गुजरने के बाद भी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसी वजह से कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच यह सवाल बना हुआ है कि आखिर DA बढ़ोतरी का ऐलान कब होगा।

दो बार होती है महंगाई भत्ता संशोधित

सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता संशोधित करती है। पहला संशोधन जनवरी से लागू होता है और दूसरा जुलाई से। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 58% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। ताजा महंगाई आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी 2026 से DA में करीब 2% की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का डीए 58% से बढ़कर लगभग 60% हो जाएगा।

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह बढ़ती महंगाई के असर को कम करने में मदद करता है। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तो लंबे समय तक एक जैसी रहती है, लेकिन महंगाई बढ़ने पर सरकार DA के जरिए उनकी आय में कुछ राहत देती है। इसी तरह पेंशनर्स को भी महंगाई राहत यानी DR दिया जाता है, ताकि उनकी पेंशन पर महंगाई का असर कम हो सके।

महंगाई भत्ता तय करने का खास फॉर्मूला

महंगाई भत्ता तय करने के लिए एक खास फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाता है। इसमें औद्योगिक कामगारों के लिए जारी किए जाने वाले उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के पिछले 12 महीनों के औसत आंकड़े को आधार बनाया जाता है। इस फॉर्मूले के अनुसार 12 महीने के औसत इंडेक्स से एक तय बेस वैल्यू घटाकर उसे उसी बेस वैल्यू से भाग दिया जाता है और फिर 100 से गुणा करके DA का प्रतिशत निकाला जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में इतनी होगी सैलरी! केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में पुरानी पेंशन होगी बहाल? केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी, क्या है अपडेट, कर्मचारियों के लिए खबर
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों के होंगे कम से कम 5 प्रमोशन? पढ़ें अपडेट

क्या है डिटेल

नई बेस ईयर 2016 के इंडेक्स को पुराने 2001 बेस के साथ जोड़ने के लिए 2.88 का कन्वर्जन फैक्टर भी लगाया जाता है। लेबर ब्यूरो हर महीने AICPI-IW के आंकड़े जारी करता है और इन्हीं आंकड़ों के 12 महीने के औसत के आधार पर DA में बदलाव तय किया जाता है। इसलिए कर्मचारी इन आंकड़ों पर लगातार नजर रखते हैं।

अगर जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक के 12 महीने के औसत AICPI-IW आंकड़े को देखें तो यह करीब 145.54 रहा है। इस हिसाब से DA करीब 60.33% बनता है, जिसे राउंड ऑफ करके 60% माना जा सकता है। यानी अनुमान यही है कि इस बार करीब 2% की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा, जिसका इंतजार फिलहाल लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स कर रहे हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,