8th Pay Commission latest 20 month arrears can get central gove employee detail here केंद्रीय कर्मचारियों को 20 महीने का एरियर? 8वें वेतन आयोग से मिलेगी खुशखबरी, Business Hindi News - Hindustan
More

केंद्रीय कर्मचारियों को 20 महीने का एरियर? 8वें वेतन आयोग से मिलेगी खुशखबरी

आठवें वेतन आयोग को सिफारिशें सरकार को सौंपने के लिए 18 महीने का वक्त दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार, वेतन आयोग की सिफारिशों को बैकडेट में जाकर एक जनवरी 2026 से लागू कर सकती है।

Sat, 6 June 2026 02:35 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
केंद्रीय कर्मचारियों को 20 महीने का एरियर? 8वें वेतन आयोग से मिलेगी खुशखबरी

8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित 8वें वेतन आयोग ने सरकार को सिफारिशें सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में वेतन आयोग ना सिर्फ देश के अलग-अलग शहरों में बैठक कर रहा है बल्कि कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स और अन्य हितधारकों से सुझाव भी लेने लगा है। इस बीच नए वेतन आयोग में सैलरी और और एरियर को लेकर कैल्कुलेशन किया जा रहा है। आज हम आपको बताएंगे कि किस कर्मचारी को कितनी सैलरी और एरियर मिल सकता है।

20 महीने का मिलेगा एरियर?

आठवें वेतन आयोग को सिफारिशें सरकार को सौंपने के लिए 18 महीने का वक्त दिया गया है। ये अवधि साल 2027 की पहली छमाही तक खत्म हो जाएगी। हालांकि, अभी की जो रफ्तार है उस हिसाब से एक या 2 महीने की देरी हो सकती है। ऐसे में सिफारिशें अगस्त 2027 तक सरकार को सौंप दिए जाने का अनुमान है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार, वेतन आयोग की सिफारिशों को बैकडेट में जाकर एक जनवरी 2026 से लागू कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों को 20 महीने का एरियर मिल जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी के 50 रुपये वाले शेयर की अचानक ट्रेडिंग ठप, कंपनी का ये है कारोबार
ये भी पढ़ें:4 रुपये सस्ता हो गया पेट्रोल, इस सरकार ने रातों-रात लिया फैसला

आम तौर पर एरियर का भुगतान उस तारीख से किया जाता है जब नया वेतन आयोग लागू होता है। कहने का मतलब है कि अगर संशोधित वेतन को लागू करने में लगभग 20 महीने की देरी होती है, तो कर्मचारियों को उनके मौजूदा मूल वेतन और नए फिटमेंट फैक्टर के तहत संशोधित मूल वेतन के बीच के अंतर के आधार पर एरियर मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी की कंपनी के बेचे गए ₹5750 करोड़ के शेयर, कौन बना खरीदार?

15 जून तक देने हैं सुझाव

आठवां वेतन आयोग आधिकारिक वेबसाइट के जरिए केंद्रीय कर्मचारियों और हितधारकों से सुझाव मांग रहा है। बीते मार्च महीने में औपचारिक मेमोरेंडम जमा करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद वेतन आयोग ने 15 जून तक सुझाव और मेमोरेंडम मंगाए हैं। इसे जमा करने की प्रक्रिया 5 मार्च 2026 को शुरू हुई थी, जिसमें पहले 30 अप्रैल और 31 मई की समय-सीमा तय की गई थी। केंद्र सरकार के लगभग 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स पर 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का असर पड़ेगा। बता दें कि 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुकी है।

कितना मिलेगा एरियर?

यह निर्भर वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश पर करेगा। अगर सरकार 2.57 फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देती है तो एरियर के तौर पर बड़ी रकम मिल जाएगी। इस स्थिति में लेवल-10 कर्मचारी को 20 महीने की अवधि के लिए करीब 17.62 लाख रुपये का एरियर मिल सकता है। वहीं, कर्मचारी संगठनों द्वारा मांग किए जा रहे 2.86 फिटमेंट फैक्टर की स्थिति में एरियर का आंकड़ा और बड़ा हो सकता है। अनुमान के अनुसार लेवल-10 कर्मचारी को लगभग 20.87 लाख रुपये, लेवल-9 को 19.75 लाख रुपये और लेवल-8 को 17.71 लाख रुपये तक का एरियर मिल सकता है। कई कर्मचारी संगठन 3 या उससे अधिक के फिटमेंट फैक्टर को लागू करने की मांग कर रहे हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,