70000 employees laid off in just 3 months retrenchment spread from newyork to bengaluru 3 महीने में ही 70000 कर्मचारियों की गई नौकरी, न्यूयार्क से बेंगलुरु तक चली छंटनी की तलवार, Business Hindi News - Hindustan
More

3 महीने में ही 70000 कर्मचारियों की गई नौकरी, न्यूयार्क से बेंगलुरु तक चली छंटनी की तलवार

Layoff: टेक सेक्टर में छंटनी का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। कंपनियां अब AI और नई टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रही हैं। छंटनी की आंधी न्यूयार्क से बेंगलुरु तक चल रही है। इस वजह से जॉब मार्केट पर दबाव अभी बना हुआ है।

Fri, 10 April 2026 01:58 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
3 महीने में ही 70000 कर्मचारियों की गई नौकरी, न्यूयार्क से बेंगलुरु तक चली छंटनी की तलवार

2026 की शुरुआत में ही दुनियाभर की टेक कंपनियों ने सिर्फ पहले तीन महीनों में ही करीब 70,000 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी छीन ली। layoffs.fyi के मुताबिक यह छंटनी करीब 80 कंपनियों में हुई । इससे साफ है कि टेक सेक्टर में बड़े स्तर पर बदलाव चल रहा है। पेंडो, बोल्ट, एपिक और Zendesk जैसी कंपनियों ने भी कर्मचारियों की छंटनी की है।

ओरेकल, मेटा और GoPro ने भी की बड़ी छंटनी

हाल ही में Oracle, Meta और GoPro जैसी बड़ी कंपनियों ने भी कर्मचारियों को निकाला है। ओरेकल ने इस साल 2026 मार्च में ही करीब 30,000 नौकरियां खत्म कीं और फेसबुक, इंस्टाग्राम, WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta ने भी अप्रैल में करीब 200 कर्मचारियों को निकाल दिया है। GoPro ने लगभग 145 कर्मचारियों, जो कुल वर्कफोर्स का करीब 23% है, की छंटनी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिपोर्ट : 86% IT दिग्गजों ने माना, एआई छीन नहीं रहा, बल्कि संवार रहा है नौकरियां

AI और नई टेक्नोलॉजी की वजह से बदलाव

रिपोर्ट के मुताबिक दरअसल कंपनियां अब AI और नई टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रही हैं। इसी कारण पुराने विभागों और कामों में कटौती की जा रही है। छंटनी सिर्फ एक सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि कई क्षेत्रों में हो रही है जैसे, कंज्यूमर, टेक, फाइनेंस, एआई ,एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर और मीडिया आदि।

सबसे ज्यादा छंटनी वाले शहरों में बेंगलुरु भी

layoffs.fyi की इस रिपोरट के मुताबिक टेक सेक्टर में यह छंटनी खासकर बड़े टेक हब्स में ज्यादा देखी जा रही है, जैसे अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को, न्यूयॉर्क, सिएटल और भारत के बेंगलुरु तक है। बता दें 2025 में भी टेक सेक्टर के लिए साल मुश्किल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ACC से जेके तक सीमेंट कंपनियों के शेयर पर यह ब्रोक्रेज फर्म क्यों है फिदा?

2026 की शुरुआत में छंटनी का पैमाना कठिन 2025 के बाद आया है, जब 271 टेक कंपनियों ने 1,24,201 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। अभी 2026 में छंटनी की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर है, लेकिन यह साफ है कि इंडस्ट्री अभी भी बदलाव के दौर से गुजर रही है यानी नौकरियों पर संकट के बादल अभी छंटे नहीं हैं। आने वाले दिनों में और छंटनी होने के प्रबल आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहारा रिफंड का पैसा 45 दिन बाद भी नहीं आया तो फौरन कर लें ये काम

अमेजन ने छंटनी की खबरों को बताया गलत

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेजन ने मई 2026 में करीब 14,000 कर्मचारियों को निकाल सकती है, लेकिन अमेजन ने कहा कि ये खबरें गलत और बेबुनियाद हैं। कंपनी के मुताबिक फिलहाल बड़े स्तर पर छंटनी की कोई योजना नहीं है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,