india alliance workers will give leaflet in house to house during vote adhikar yatra tejashwi yadav rahul gandhi अब घर-घर अधिकार का पर्चा भी बांटेंगे इंडिया गठबंधन के वर्कर, तेजस्वी करेंगे शेखपुरा से यात्रा; राहुल कब आएंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब घर-घर अधिकार का पर्चा भी बांटेंगे इंडिया गठबंधन के वर्कर, तेजस्वी करेंगे शेखपुरा से यात्रा; राहुल कब आएंगे

वोट अधिकार यात्रा में 28 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में अखिलेश यादव का जुड़ना वोट चोरी के ख़िलाफ़ हमारे इस जन आंदोलन को और मज़बूत करेगा।

Thu, 21 Aug 2025 06:14 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
अब घर-घर अधिकार का पर्चा भी बांटेंगे इंडिया गठबंधन के वर्कर, तेजस्वी करेंगे शेखपुरा से यात्रा; राहुल कब आएंगे

बिहार में विधानसाभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन वोट अधिकार यात्रा कर रहा है। इंडिया गठबंधन ने मतदाता अधिकार यात्रा के साथ अपने वादों की पोटली भी खोल दी है। गठबंधन के कार्यकर्ता यात्रा के दौरान घर-घर अधिकार का पर्चा भी बांटेंगे। गुरुवार को 5वें दिन की यात्रा शेखपुरा से शुरू होगी। रात्रि विश्राम मुंगेर में होगा। वहीं राहुल गांधी दिल्ली में उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्त रहने के चलते गुरुवार की शाम से यात्रा में शामिल होंगे। गुरुवार की सुबह शेखपुरा से यात्रा में तेजस्वी यादव और अन्य नेता मौजूद रहेंगे। बुधवार को यात्रा का विश्राम दिन रहा।

वहीं, यात्रा में 28 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में अखिलेश यादव का जुड़ना वोट चोरी के ख़िलाफ़ हमारे इस जन आंदोलन को और मज़बूत करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 जयचंदों में से एक बिहार छोड़कर भागने वाला है..,, तेज प्रताप ने क्या संदेश लिखा

घर-घर अधिकार का पर्चा में वादों का गुलदस्ता समाहित किया गया है। इस पर्चे में गठबंधन के सभी नेताओं को जगह दी गई है। राहुल-तेजस्वी संग माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, भाकपा के डी राजा को भी जगह दी गई है। इसमें कमाई, दवाई, पढ़ाई और सामाजिक न्याय के अधिकार से संबंधित वादे गिनाए गए हैं। गठबंधन ने इसी के इर्द-गिर्द चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने का मन बनाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में भारी बारिश से बच कर रहें, पटना समेत इन 7 जिलों में अलर्ट; वज्रपात भी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।