woman skeleton found near grave in sasaram bihar बिहार में मजार से 500 मीटर दूर मिला महिला का कंकाल, कपड़े तक सड़ गए थे; मच गया हड़कंप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में मजार से 500 मीटर दूर मिला महिला का कंकाल, कपड़े तक सड़ गए थे; मच गया हड़कंप

  • मामले को लेकर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के आस-पास होगी। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि महिला ब्लू रंग की समीज व सलवार पहनी हुई है। महिला पहाड़ी पर कैसे व कब पहुंची, इसकी जांच की जा रही है।

Sun, 6 April 2025 10:09 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, सासाराम
share
बिहार में मजार से 500 मीटर दूर मिला महिला का कंकाल, कपड़े तक सड़ गए थे; मच गया हड़कंप

बिहार में एक मजार से कुछ ही दूरी पर महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। रोहतास जिले के सासाराम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदतन शहीद पहाड़ी से पुलिस ने एक महिला की कंकाल बरामद की है। बताया जाता है कि चंदतन शहीद पहाड़ी पर स्थित मजार से करीब 500 मीटर की दूरी पर महिला की शव होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व कंकाल को अपने कब्जे में ली। साथ ही उसकी शिनाख्त में जुट गई है।

बताया जाता है कि चंदतन शहीद पहाड़ी पर भ्रमण करने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन, महिला की शव पर किसी की नजर नहीं पड़ी। काफी दिनों बाद किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल बरामद की है। कंकाल देखने से प्रतीत होता है कि महिला की 20-25 दिन पूर्व मौत हुई होगी। क्योंकि महिला के शरीर पर पड़े कपड़े पूरी तरह से सड़ गए हैं। सिर्फ कंकाल दिख रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्लास रूम का दरवाजा बंद कर छेड़ने लगे, प्राचार्य पर रसोइया का इल्जाम; बवाल

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के आस-पास होगी। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि महिला ब्लू रंग की समीज व सलवार पहनी हुई है। महिला पहाड़ी पर कैसे व कब पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। महिला की कैसे मौत हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया था, जहां चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।

रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदतन पहाड़ी अपराधियों के लिए सेफ जोन बन गया है। इसके पहले भी उक्त पहाड़ी क्षेत्र में कई बड़ी घटनाएं हुई है। उक्त स्थल पर टीओपी खुलने के बाद भी लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं। पूर्व में भी चंदतन पहाड़ी के उपर एक साथ तीन लड़कियों के साथ गैंग रेप की घटनाएं हुई थी। तब काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस की बड़ी चूक, रेप का आरोपी PMCH से हुआ फरार

इसके अलावे भी कई घटनाएं हुई थी। लोगों ने बताया कि उस क्षेत्र में पुलिस गश्त कम होती है। क्योंकि सड़क के पूरब मुफस्सिल थाना का क्षेत्र पड़ता है। जबकि पश्चिम में नगर थाना का क्षेत्र। बताया कि कभी कभार बाइक गश्ती दल नजर आती है। जिस कारण घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी आसानी से भाग निकलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरा-बक्सर फोरलेन पर भीषण हादसा, दाह संस्कार में जा रहे 3 लोगों की मौत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।