eve teasing with female cook in government school arrah mob beat principal क्लास रूम का दरवाजा बंद कर छेड़ने लगे, हेडमास्टर पर रसोइया का इल्जाम; बिहार के स्कूल में बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

क्लास रूम का दरवाजा बंद कर छेड़ने लगे, हेडमास्टर पर रसोइया का इल्जाम; बिहार के स्कूल में बवाल

  • रसोइया ने बताया कि वह विद्यालय के रसोई घर में खाना बना रही थी। तभी हेडमास्टर ने उन्हें क्लास रूम में बुलाया और बच्चों को बाहर भेज दिया। इसके बाद हेडमास्टर की ओर क्लास रूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ छेड़खानी की जाने लगी। उसने विरोध किया, तो हेडमास्टर की ओर से डंडों से उसकी पिटाई कर दी गई।

Sun, 6 April 2025 09:29 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, आरा
share
क्लास रूम का दरवाजा बंद कर छेड़ने लगे, हेडमास्टर पर रसोइया का इल्जाम; बिहार के स्कूल में बवाल

बिहार के एक स्कूल में जमकर बवाल हुआ है। स्कूल की महिला रसोइया ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य ने उनके साथ गंदी हरकत की है। नाराज लोगों ने हेडमास्टर की कूटाई भी कर दी। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जरोवरपुर गांव स्थित अपग्रेड मिडिल स्कूल के हेडमास्टर की ओर से रसोइये से छेड़खानी व मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने हेडमास्टर की जमकर पिटाई कर दी। घटना शनिवार दोपहर की है। मारपीट में दोनों जख्मी हो गए हैं, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। हेडमास्टर टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद हैं, जबकि रसोइया जरोवरपुर गांव की है।

रसोइया ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह विद्यालय के रसोई घर में खाना बना रही थी। तभी हेडमास्टर ने उन्हें क्लास रूम में बुलाया और बच्चों को बाहर भेज दिया। इसके बाद हेडमास्टर की ओर क्लास रूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ छेड़खानी की जाने लगी। उसने विरोध किया, तो हेडमास्टर की ओर से डंडों से उसकी पिटाई कर दी गई। इससे वह जख्मी हो गई। उसने शोर मचाना शुरू किया, तो ग्रामीण पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसके बाद हेडमास्टर ने दरवाजा खोला। घटना से आक्रोशित लोगों ने हेडमास्टर के साथ मामूली मारपीट की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस की बड़ी चूक, रेप का आरोपी PMCH से हुआ फरार

हेडमास्टर ने दी सफाई

इधर, हेड मास्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि महिला रसोइया का पुत्र उसी विद्यालय में छठी क्लास में पढ़ता है। शनिवार की दोपहर बदमाशी करने पर उन्होंने रसोइए के बेटे को डांट-फटकार लगाई थी और दो थप्पड़ भी जड़ा था। इसके बाद वह आंगनबाड़ी केंद्र पर चले गए और सेल्फी ली। कुछ देर बाद वह स्कूल लौटे, तो देखा कि उनके कार्यालय में पांच-छह लोग पहले से घुसे हुए हैं।‌ वह कार्यालय पहुंचे, तो उन लोगों की ओर से उनकी पिटाई कर दी गई।

हेडमास्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसी गांव के निवासी एक वार्ड सदस्य बराबर विद्यालय को डिस्टर्ब करते हैं। रसोइये के बेटे को डांट-फटकार लगाने के कारण वार्ड सदस्य के कहने पर ही रसोइया की ओर से छेड़खानी का आरोप लगाया जा रहा है। इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष आशीष कुमार शाह के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरा-बक्सर फोरलेन पर भीषण हादसा, दाह संस्कार में जा रहे 3 लोगों की मौत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।