woman advocate dead body found in patna kadamkuan area police investigating हत्या या आत्महत्या? पटना के कदमकुआं इलाके में मिला महिला वकील का अधजला शव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हत्या या आत्महत्या? पटना के कदमकुआं इलाके में मिला महिला वकील का अधजला शव

पुलिस आसपास के लोगों और किरायेदारों से पूछताछ कर रही है। मकान में अन्य किरायेदार भी रहते हैं, जिनसे घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तकनीकी साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है। घर में या आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं।

Thu, 12 Feb 2026 06:54 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share
हत्या या आत्महत्या? पटना के कदमकुआं इलाके में मिला महिला वकील का अधजला शव

राजधानी पटना में एक महिला वकील का उनके घर से अधजला शव मिला है। यह घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर रोड नंबर-2 में बुधवार को हुई है। महिला वकील डॉ. इंद्रा लक्ष्मी (65 वर्षीय) के घर के बरामदे में ग्रिल लगा हुआ था जो अंदर से बंद था। उसी मकान में रह रहे किराएदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर ग्रिल को खोला और वहां के सभी साक्ष्य को एकत्रित किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। डॉ. इंद्रा लक्ष्मी पटना हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट में वकालत करती थीं।

शव के पास से किरोसिन और माचिस बरामद

महिला के शव और आसपास केरोसिन की गंध आ रही थी। वहां एक मग भी रखा हुआ था, जिससे केरोसिन की बदबू आ रही थी। पुलिस को एक माचिस भी बरामद हुआ है। इसलिए प्रथम दृश्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कुछ निष्कर्स पर पहुंचेगी कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के समस्तीपुर में दो लोगों को मारी गोली, भीड़ ने बदमाश को मार डाला

मकान में रहने वाले किराएदार ने देखा शव

मकान में रहने वाले किरायेदारों ने सुबह घर के बरामदे के पास अधजला शव को देखा। इसके बाद तुरंत कदमकुआं थाना पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि वे राजेंद्र नगर स्थित अपने मकान में वकील अकेली रहती थीं। उनके पति अमरेंद्र कुमार फिलहाल रांची में रहते हैं, जबकि उनकी बेटी बेंगलुरु में है। घटना की सूचना दोनों को दे दी गई है।

पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच

पुलिस आसपास के लोगों और किरायेदारों से पूछताछ कर रही है। मकान में अन्य किरायेदार भी रहते हैं, जिनसे घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तकनीकी साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है। घर में या आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं।

मकान में रहते हैं कई किराएदार

महिला वकील के मकान में कई किराएदार रहते हैं। किराएदार की मानें तो सुबह में ही इन लोगों ने देखा कि इंदिरा लक्ष्मी की मौत हो गई है और शव जला हुआ था। कदमकुआं थानाध्यक्ष जन्मेजय कुमार ने बताया कि महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी का उनके घर से अधजला शव मिला है। रात में क्या घटना हुई है, यह जानकारी लेने में हम लोग जुटे हैं। अभी मामला संदेहास्पद है। पूरी तरह इसे आत्महत्या भी नहीं कहा जा सकता है। उनके परिवार वालों को बुलाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंद करो कोचिंग वरना गोली मार दूंगा.., गुरु रहमान को धमकाने वाला CCTV में दिखा
ये भी पढ़ें:बिहार में सड़कें बिना अनुमति के ऊंची नहीं होंगी, नए मानक तय; इंजीनियरों को आदेश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।