Wife killed two children after fight with husband in bihar पति से झगड़ा हुआ तो पत्नी ने दो बच्चों को मार डाला, बिहार में सनसनीखेज कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पति से झगड़ा हुआ तो पत्नी ने दो बच्चों को मार डाला, बिहार में सनसनीखेज कांड

पूछताछ के क्रम में मृतक बच्चों की मां संयुक्ता कुमारी पर पुलिस को शक हुआ था। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। पूछताछ में महिला ने जानकारी दी कि उसका अपने पति से विवाद हुआ था।

Mon, 5 Jan 2026 10:26 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, ओबरा, औरंगाबाद
share
पति से झगड़ा हुआ तो पत्नी ने दो बच्चों को मार डाला, बिहार में सनसनीखेज कांड

बिहार में एक पत्नी ने अपने दो बच्चों को जहर देकर मार डाला। सनसनीखेज वारदात औरंगाबाद जिले की है। यहां ओबरा प्रखंड के खुदवा थाना क्षेत्र के पथरा गांव में कुछ महीने पूर्व दो मासूमों की जहर भरे लड्डू खाने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पथरा गांव में दो मासूमों की जहर वाले लड्डू खाने से मौत होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसमें परिजनों ने अज्ञात लोगों पर घटना को अंजाम देने का शक जाहिर किया था। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई थी।

पूछताछ के क्रम में मृतक बच्चों की मां संयुक्ता कुमारी पर पुलिस को शक हुआ था। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। पूछताछ में महिला ने जानकारी दी कि उसका अपने पति से विवाद हुआ था। इस दौरान छत पर गेहूं में सल्फास मिलाकर रखा गया था। उसने उसे लाकर अपने बच्चों को खिला दिया और खुद भी उसे खा लिया। दोनों बच्चों की बाद में मौत हो गई थी। हालांकि महिला की स्थिति स्थिर थी और उसके भी सल्फास की गोली खाने की बात को मनगढ़ंत माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अभी एक हफ्ते तक ठंड और शीतलहर का कहर, कोहरे की भी चेतावनी; मौसम का हाल

पुलिस ने पूछताछ करने के बाद संयुक्ता कुमारी को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पथरा गांव में दो मासूमों की अचानक मौत हो गई थी। मां ने जहर भरे लड्डे खाने की बात कही थी जबकि ऐसा नहीं था। मां ने ही उन्हें सल्फास की गोली खिला दी थी जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी। मां के इस कुकृत्य का खुलासा होने पर लोग सकते में आ गए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।