wife distracted with husband unemployment committed suicide in bihar bhagalpur बिहार में पति की बेरोजगारी से तंग पत्नी ने दे दी जान, घर में कोहराम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में पति की बेरोजगारी से तंग पत्नी ने दे दी जान, घर में कोहराम

पति विकास कुमार ने बताया कि वह पहले प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन नौकरी छूटने के बाद से मजदूरी कर परिवार का खर्च चला रहा था। इसी को लेकर आए दिन घर में विवाद होता था।

Wed, 10 Sep 2025 09:19 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, नाथनगर, भागलपुर
share
बिहार में पति की बेरोजगारी से तंग पत्नी ने दे दी जान, घर में कोहराम

बिहार में पति की बेरोजगारी से तंग एक पत्नी ने आत्महतया कर ली है। भागलपुर जिले के नाथनगर में मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गनौराबादरपुर गांव में सोमवार देर रात महिला ने पति की बेरोजगारी से तंग आकर जहर खाकर जान दे दी। मृतका की पहचान सुनैना देवी (26) पत्नी विकास कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सुनैना देवी और उसके पति विकास कुमार के बीच घरेलू खर्च को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। कभी-कभार तो मारपीट हो जाती थी।

सोमवार शाम को भी पति के कमाने की बात पर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद रात को दोनों अलग अलग सोने चले गए। सुबह के समय जब सुनैना बाथरूम गई तो वहां उसने कुछ जहरीली पदार्थ को खा लिया। घटना को लेकर पति विकास कुमार ने बताया कि पत्नी को काफी टाइम हो गया था बाथरूम जाने से। काफी आवाज भी लगायी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विस चुनाव:38 जिलों में कुल 90712 मतदान केंद्र, कहां सबसे ज्यादा और सबसे कम

जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो मजबूरन उसे दरवाजा तोड़ना पड़ा। जहां उसने पत्नी को बेहोश पाया। उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक सुनैना के मायके वालों ने बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप पति समेत ससुरालवालों पर लगया। बेटी का शव देखते ही मृतका की मां मौके पर ही बेहोश हो गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पति विकास कुमार ने बताया कि वह पहले प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन नौकरी छूटने के बाद से मजदूरी कर परिवार का खर्च चला रहा था। इसी को लेकर आए दिन घर में विवाद होता था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि पति से विवाद के बाद महिला ने कुछ जहरीली पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। अभी तक मृतका के मायकेवालों ने किसी प्रकार का कोई आवेदन थाना को नहीं दिया है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब नीतीश कुमार 7 दिनों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री, साल 2000 का चुनाव था खास
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।