Wife beaten to death who used to transfer husband salary in her account every month हर महीने अपने अकाउंट में सैलरी ले लेती थी पत्नी, पति ने पीट-पीटकर मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हर महीने अपने अकाउंट में सैलरी ले लेती थी पत्नी, पति ने पीट-पीटकर मार डाला

पति अपनी पत्नी के खाते में पूरी तनख्वाह डाल देता था। घरेलू खर्च के लिए भी उसे अपनी पत्नी से पैसे मांगने पड़ते थे। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। आवेश में आकर एक दिन पति ने पत्नी को जान से मार दिया।

Sat, 5 April 2025 01:06 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान संवाददाता, आरा
share
हर महीने अपने अकाउंट में सैलरी ले लेती थी पत्नी, पति ने पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के भोजपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां बीवी से तंग आकर एक पति ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात अजीमाबाद थाना क्षेत्र के करवासिन सतियारा टोला गांव की है। बताया जा रहा है कि पत्नी हर महीने अपने पति की सैलरी उसके खाते में ले लेती थी। फिर पति को अपने खर्च के लिए भी बार-बार पत्नी से रुपये मांगने पड़ते थे। इसी वजह से दंपति में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

मृतका की पहचान 22 साल की सावित्री कुमारी के रूप में हुई है। आरोपी पति गेनू कुमार ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की, फिर गला दबाकर जान से मार दिया। सबूत मिटाने के लिए उसने पत्नी के शव को सोन नदी के किनारे जला दिया। वारदात बीते 2 अप्रैल को रात की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोन किनारे चिता से महिला की जली हुई हड्डी जब्त की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति ने कमाऊ बीवी से शराब के लिए रुपये मांगे, नहीं दिए तो हत्या कर भाग गया

पुलिस के अनुसार गेनू कुमार ने अपनी पत्नी सावित्री की हत्या कर उसके शव को जलाने का अपराध स्वीकार कर लिया है। महिला के मायके वालों ने पति समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया था। इसके बाद पति को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल ली।

2019 में हुई थी शादी, घर वालों से अलग रहते थे पति-पत्नी

सावित्री का मायका पटना जिले के दुल्हिनगंज गांव में है। उसकी शादी गेनू से साल 2019 में हुई थी। उन्हें दो बेटे और एक बेटी हुई। पुलिस के अनुसार गेनू कुमार प्राइवेट नौकरी करता था। शादी के बाद से वह अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग रहने लगा। अपनी तनख्वाह भी वह पत्नी के खाते में डालता था। इसे लेकर घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिससे वो बात करता था, उससे और भी लड़के बात करते थे; लव अफेयर मेें युवक की हत्या

बताया जा रहा है कि घरेलू खर्च के लिए रुपये मांगने पर भी गेनू का सावित्री से अक्सर विवाद होता रहता था। गेनू की दो बहनों की शादी की भी बात चल रही थी। इसे लेकर घर वाले उससे रुपये की मांग कर रहे थे। गेनू जब भी रुपये मांगता तो उसकी पत्नी मना कर देती थी। वारदात वाली रात को भी दोनों में इसी बात पर विवाद हुआ था। फिर आवेश में आकर पति ने पत्नी को मार दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।