Who said Chirag paswan is angry nityanand rai reacts and smile कौन कह रहा है कि चिराग नाराज हैं..., पत्रकारों के सवालों पर मुस्कुराते रहे नित्यानंद राय, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कौन कह रहा है कि चिराग नाराज हैं..., पत्रकारों के सवालों पर मुस्कुराते रहे नित्यानंद राय

चिराग पासवान के घर से निकलने के बाद नित्यानंद राय ने पहले कहा, ‘हमारे भी अभिभावक और चिराग जी के भी अभिभावक इस घर में रहते हैं। हम दोनों के लिए जो आदरणीय हैं वो इस घर में रहती हैं। उनका आशीर्वाद लेने आए थे।’

Thu, 9 Oct 2025 01:55 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
कौन कह रहा है कि चिराग नाराज हैं..., पत्रकारों के सवालों पर मुस्कुराते रहे नित्यानंद राय

बिहार चुनाव: बिहार में चुनाव से पहले NDA में सीट बंटवारे पर कशमकश अब भी जारी है। सीट बंटवारे पर एनडीए में शामिल लोजपा (रामविलास) पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान कह चुके हैं कि अभी बातचीत चल रही है कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए 45 सीटें चाहते हैं जबकि बीजेपी उन्हें 22-25 सीटों का ऑफर दे रही है। कहा तो यह भी जा रहा है कि भीतरखाने सीट शेयरिंग के मुद्दे पर चिराग पासवान नाराज भी हैं।

गुरुवार को बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय चिराग पासवान के आवास पर पहुंचे। यहां नित्यानंद राय ने चिराग पासवान की मां से मुलाकात की है। चिराग की मां से मिलने के बाद जब नित्यानंद राय बाहर आए तब वो चिराग पासवान को लेकर पूछे गए सवालों पर मुस्कुराते नजर आए। नित्यानंद राय ने पहले कहा, ‘हमारे भी अभिभावक और चिराग जी के भी अभिभावक इस घर में रहते हैं। हम दोनों के लिए जो आदरणीय हैं वो इस घर में रहती हैं। उनका आशीर्वाद लेने आए थे।’ इसके बाद जब नित्यानंद राय से पूछा गया कि चिराग पासवान नाराज हैं क्या? तब इसपर नित्यानंद राय ने कहा कि किसने कहा आपसे कि चिराग नाराज हैं? नाराज नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब तक मैं मंत्री हूं तब तक..., NDA में सीट शेयरिंग पर बोले चिराग

एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर चिराग पासवान के साथ मतभेद की अटकलों के बीच पटना में एलजेपी (आर) नेताओं की एक आपात बैठक बुलाई गई। इस बैठक में पार्टी के सभी सांसदों के अलावा कई दिग्गज मौजूद रहे। हालांकि, खुद चिराग पासवान दिल्ली निकल गए और जाते-जाते उनसे जब एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि जब तक वो मंत्री हैं उनके पास और भी काम हैं और वो इसी काम से जा रहे हैं।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के भीतर खींचतान की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को कहा था कि सीट बंटवारे को लेकर राजग के भीतर किसी तरह का मतभेद नहीं है। उनकी अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने बृहस्पतिवार को चुनावी रणनीति तय करने के लिए आपात बैठक बुलाई है।

खगड़िया में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में चिराग ने कहा था, ‘मेरे बारे में जो खबरें सूत्रों के हवाले से चलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद हैं। मैं किसी से नाराज नहीं हूं। राजग में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा।’’ बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे तथा मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीके खुद नहीं लड़ेंगे बिहार चुनाव, जन सुराज पार्टी को 243 सीट पर लड़ाएंगे-सूत्र
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।