Who is Sanjay Sarawgi new Bihar BJP president who has been a six time MLA from Darbhanga कौन हैं बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष संजय सरावगी, दरभंगा से 6 बार रह चुके विधायक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कौन हैं बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष संजय सरावगी, दरभंगा से 6 बार रह चुके विधायक

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री, दरभंगा से 6 बार के विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सरावगी को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे।

Mon, 15 Dec 2025 07:16 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
कौन हैं बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष संजय सरावगी, दरभंगा से 6 बार रह चुके विधायक

बिहार बीजेपी में बड़ा बदलाव हुआ है। संजय सरावगी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब बिहार बीजेपी की कमान उनके हाथों में होगी। वे दिलीप जायसवाल की जगह लेगें। नीतीश सरकार में उद्योग मंत्री जायसवाल अब अध्यक्ष का पद छोड़ेंगे। बिहार चुनाव में एनडीए को मिली बड़ी जीत के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का ये बड़ा फैसला है। संजय सरावगी को बिहार मंत्रिमंडल में इस बार जगह नहीं मिली थी। ऐसे में अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

संजय सरावगी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में एक है। वे दरभंगा विधानसभा से लगातार छह बार के विधायक हैं। पहली बार वर्ष 2005 मार्च में विधायक बने थे। सरावगी वैश्य समाज से आते हैं और बीजेपी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभा चुके हैं। मिथिला क्षेत्र में उनकी मजबूत पैठ मानी जाती है। संजय सरावगी का जन्म 28 अगस्त 1969 में दरभंगा में हुआ। उनके पिता का नाम परमेश्वर सरावगी है।

शिक्षा की बात करें तो सरावगी के पास एमबीए और एमकॉम की डिग्री है। छात्र राजनीति से ही वे भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का हिस्सा रहे हैं। सरावगी वार्ड पार्षद भी रह चुके हैं। 1995 में भाजपा में शामिल हुए। मार्च 2005, नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में भाजपा के टिकट पर दरभंगा से विधायक बनते आए हैं। अब उन्हें भाजपा आलाकमान ने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संजय सरावगी ने कहा, कि पार्टी ने जो मुझे काम दिया है, पार्टी मेरी मां समान है और मैं निश्चित रूप से ईमानदारी के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कायस्थ, पटना में मारवाड़ी; भाजपा ने कोर सपोर्टर जातियों को दिए तोहफे
ये भी पढ़ें:कायस्थों को 1 सीट मिलने की कसक थी, नितिन नवीन को BJP अध्यक्ष बनाने की ही तैयारी!
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।