Wheel puncture of Indigo plane at Patna airport Governor RV Arlekar has been sitting in the flight for half an hour पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान का पहिया पंक्चर, आधे घंटे से फ्लाइट में बैठे हैं राज्यपाल आरवी आर्लेकर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान का पहिया पंक्चर, आधे घंटे से फ्लाइट में बैठे हैं राज्यपाल आरवी आर्लेकर

पटना हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान का पहिया पंक्चर हो गया। जिसके चलते आधे घंटे से ज्यादा का वक्त यात्रियों का इंतजार में बीत गया है। इंडिगो प्लेन नंबर 6E 587 में खराबी आई है। इसी विमान में राज्यपाल राजेंद्र विश्ननाथ आर्लेकर भी बैठे हैं।

Mon, 18 Nov 2024 03:04 PMsandeep हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान का पहिया पंक्चर, आधे घंटे से फ्लाइट में बैठे हैं राज्यपाल आरवी आर्लेकर

पटना एयरपोर्ट पर एक बार फिर इंडिगो के विमान में खराबी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। पटना हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान का पहिया पंक्चर हो गया। जिसके चलते आधे घंटे से ज्यादा का वक्त यात्रियों का इंतजार में बीत गया है। इंडिगो प्लेन नंबर 6E 587 में खराबी आ गई थी। इसी विमान में राज्यपाल राजेंद्र विश्ननाथ आर्लेकर भी बैठे हैं। उन्हें भी लंबा इंतजार करना पड़ा

इंडिगो की ये फ्लाइट पटना से चेन्नई जा रही थी। तभी अचानक रनवे पर विमान में खराबी आ गई। और पहिया पंक्चर हो गया। फिलहाल अब विमान को ठीक कर दिया गया है, कुछ देर में उड़ान भरेगा। क्रू मेंबर समेत कुल 175 यात्री विमान में सवार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना-चंडीगढ़ इंडिगो फ्लाइट में आई खराबी, राज्यपाल आरवी आर्लेकर भी जाने वाले थे

आपको बता दें इससे पहले भी जब कुछ दिन पहले राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को चंडीगढ़ जाना था। तब भी फ्लाइट में गड़बड़ी की वजह से उन्हें भी प्रतीक्षा करनी पड़ी थी। तकनीकी टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद विमान को ठीक किया, जिसके बाद विमान टेक ऑफ हुआ था।

इस दौरान राज्यपाल को ढाई घंटे से अधिक समय तक पटना एयरपोर्ट पर वेट करना पड़ा था। पिछले दस दिनों में इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के तीन मामले सामने आ चुके हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।