Patna Chandigarh Indigo flight malfunctioned Governor RV Arlekar had to wait a long time पटना-चंडीगढ़ इंडिगो फ्लाइट में आई खराबी, राज्यपाल आरवी आर्लेकर को करना पड़ा लंबा इंतजार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना-चंडीगढ़ इंडिगो फ्लाइट में आई खराबी, राज्यपाल आरवी आर्लेकर को करना पड़ा लंबा इंतजार

विमान को पटना एयरपोर्ट से दोपहर बाद 1.55 बजे उड़ान भड़ना था। फ्लाइट में सभी 174 यात्री सुरक्षा जांच के बाद फाइनली सवार हो गए थे। लेकिन टेक ऑफ से पहले पता चला कि विमान में तकनीकि खराबी आ गई है।

Mon, 11 Nov 2024 06:23 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पटना-चंडीगढ़ इंडिगो फ्लाइट में आई खराबी, राज्यपाल आरवी आर्लेकर को करना पड़ा लंबा इंतजार

पटना एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जारी रही इंडिगो फ्लाइट में सोमवार को अचानक आई तकनीकि खराबी आ गई। इस वजह से ढाई घंटे से ज्यादा समय तक 174 यात्री पटना एयरपोर्ट पर फंसे रहे। इसी विमान से बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को भी चंडीगढ़ जाना था। फ्लाइट में गड़बड़ी की वजह से उन्हें भी प्रतीक्षा करना पड़ा। तकनीकि टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद विमान को ठीक किया उसके बाद टेक ऑफ हुआ।

इस विमान को पटना एयरपोर्ट से दोपहर बाद 1.55 बजे उड़ान भड़ना था। फ्लाइट में सभी 174 यात्री सुरक्षा जांच के बाद फाइनली सवार हो गए थे। लेकिन टेक ऑफ से पहले पता चला कि विमान में तकनीकि खराबी आ गई है। इंजीनियरों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गड़बड़ी को ठीक करने में लग गए। लेकिन देरी होने की वजह से यात्री परेशान हो गए। उसके बाद सभी या्रियों को उतारा गया और दोबारा चेक इन कराना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छठ के बाद दिल्ली का फ्लाइट किराया 30 हजार के पार, पटना आना हुआ सस्ता

इसी विमान से राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर चंडीगढ़ जाने वाले थे। निर्धारित समय से राज्यपाल एयरपोर्ट पर पहुंच गए। वहां जाकर पता चला कि फ्लाइट में खराबी आ गई है। इस वजह से उन्हें भी ढाई घंटे से अधिक समय तक पटना एयरपोर्ट पर प्रतीक्षा करनी पड़ी। शाम 4.45 बजे विमान ने चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरा। इस बीच विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम विमान को ठीक करने में लगी रही। लगभग 4.40 बजे उड़ान भरने की इजाजत दे दी गई। उसके बाद शाम 4.45 बजे विमान चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिर खराब हुआ इंडिगो फ्लाइट का एसी, पटना एयरपोर्ट पर हंगामा

इंडीगो फ्लाइट में अचानक खराबी का यह पहला मौका नहीं है। इसी साल तीन जनवरी को पटना से दिल्ली जा रही इंडीगो विमान में आई गड़बड़ी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ा। उस समय इंडिगो के विमान में कुल 187 यात्री सवार थे। पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद के बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसका पता चलने पर क्रू मेंबरों ने विमान की पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई है। उस समय विमान में पूर्व जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू के साथ राज्यसभा सांसद (तत्कालीन मंत्री बिहार सरकार) संजय झा सहित कई लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।