whatever gujarati brothers say samrat will do tejaswi says bihar government run from delhi "गुजराती भाई जो बोलेंगे सीएम सम्राट वही करेंगे," तेजस्वी बोले- दिल्ली से चलती है बिहार सरकार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

"गुजराती भाई जो बोलेंगे सीएम सम्राट वही करेंगे," तेजस्वी बोले- दिल्ली से चलती है बिहार सरकार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला किया है। तेजस्वी ने कहा कि सम्राट चौधरी को महिला आरक्षण बिल की कोई समझ नहीं है और वे पूरी तरह दिल्ली के इशारों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक स्वतंत्र निर्णय लेने में….

Sun, 19 April 2026 03:10 PMJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
"गुजराती भाई जो बोलेंगे सीएम सम्राट वही करेंगे," तेजस्वी बोले- दिल्ली से चलती है बिहार सरकार

Bihar News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री तो बन गए हैं, लेकिन उनके पास न तो अपनी कोई सोच है और न ही वे महत्वपूर्ण विधायी प्रक्रियाओं को समझते हैं। तेजस्वी का यह बयान विशेष रूप से महिला आरक्षण बिल और राज्य के विकास के मुद्दों को लेकर आया है, जिसने बिहार की सियासत में नया उबाल ला दिया है।

"महिला आरक्षण पर ज्ञान की कमी"

तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस बिल की बारीकियों की कोई समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी और उनकी सरकार महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल राजनीति कर रही है, जबकि बिल को लेकर उनकी जानकारी शून्य है। तेजस्वी ने सवाल उठाया कि "अगर वे मुख्यमंत्री हैं, तो उन्हें बिल की जटिलताओं को जनता को समझाना चाहिए, लेकिन वे खुद ही इसमें उलझे हुए हैं।" तेजस्वी के मुताबिक, भाजपा और जदयू गठबंधन केवल दिखावे की राजनीति कर रहा है।

“दिल्ली के इशारे पर चल रही बिहार सरकार”

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की स्वायत्तता पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्हें 'दिल्ली का मोहरा' बताया। उन्होंने कहा, “सम्राट चौधरी खुद फैसला नहीं लेते, उन्हें जैसा दिल्ली से इशारा किया जाता है, वे वैसा ही करते हैं।” बिहार की बागडोर अब पटना से नहीं बल्कि दिल्ली से नियंत्रित हो रही है।" तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को पीएमओ ऑफिस से निर्देश मिलते हैं और वे केवल उन आदेशों का पालन करने वाली 'कठपुतली' बनकर रह गए हैं। तेजस्वी के इस तीखे प्रहार के बाद सत्ता पक्ष में भी खलबली मची हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को 'रिमोट कंट्रोल' वाला मुख्यमंत्री कहे जाने पर भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोटे ही नहीं, बच्चे और दुबले-पतले युवा भी हो रहे फैटी लिवर के शिकार; जानें वजह
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब एक्स-रे के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, बिहार में AI मशीनों ने संभाला मोर्चा
ये भी पढ़ें:ट्रैफिक पुलिस से अब उलझे तो खैर नहीं...कैमरे में कैद होगी हर गाली और बदसलूकी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।