What were the Congress RJD ministers doing Sanjay Jaiswal taunt on Rahul Gandhi calling Bihar caste census fake कांग्रेस-RJD के मंत्री क्या कर रहे थे? राहुल गांधी के बिहार की जातीय गणना को फेक बताने पर संजय जायसवाल का तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कांग्रेस-RJD के मंत्री क्या कर रहे थे? राहुल गांधी के बिहार की जातीय गणना को फेक बताने पर संजय जायसवाल का तंज

बिहार की जातीय गणना को फर्जी बताने वाले राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में पश्चिमी चंपारण से भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि जब बिहार में जातीय गणना हुई थी। तब सरकार में कांग्रेस के मंत्री थे, आरजेडी का नेता डिप्टी सीएम था। वो क्या कर रहे थे?

Tue, 4 Feb 2025 07:48 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
कांग्रेस-RJD के मंत्री क्या कर रहे थे? राहुल गांधी के बिहार की जातीय गणना को फेक बताने पर संजय जायसवाल का तंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार की जातीय गणना को फर्जी बताने वाले बयान पर भाजपा के पश्चिमी चंपारण से सांसद संजय जायसवाल ने तंज कसा है। लोकसभा में बजट सत्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संजय जायसवाल ने कहा कि जब बिहार में जातीय गणना हुई थी। तब सरकार में कांग्रेस के मंत्री थे, आरजेडी का नेता डिप्टी सीएम था। वो क्या कर रहे थे।

संजय जायसवाल ने कहा कि उनके (राहुल गांधी) कहने का मतलब यही था, कि जहां राजद और कांग्रेस के नेता रहते हैं, वहां घोटाला ही करते हैं। इसीलिए जातीय जनगणना को फर्जी बताया। लेकिन वो भूल गए कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है, उनके रहते कोई घोटाला नहीं हो सकता है। इनके डेढ़ साल के घोटालों से तंग आकर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो गए थे। लेकिन राहुल गांधी को ये जरूर बताना चाहिए, कि सरकार में रहते हुए कांग्रेस और राजद के मंत्री जातीय गणना में कैसे घोटाला कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस किसी की पिछलग्गू नहीं; राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बोले अखिलेश सिंह
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्रेडिट के लिए फालतू बात करते हैं; राहुल गांधी पर नीतीश का जोरदार हमला

आपको बता दें बीती 18 जनवरी को एक दिन के बिहार दौरे पर आए राहुल गांधी ने नीतीश सरकार द्वारा बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना (जाति जनगणना) को फेक यानी फर्जी बताया है। उन्होंने दावा किया कि इसके जरिए लोगों को बेवकूफ बनाया गया। पटना में कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि उनकी सरकार बनने पर आरक्षण की 50 फीसदी वाली दीवार को तोड़कर इसकी सीमा बढ़ाई जाएगी।

देशभर में जाति जनगणना करवाई जाएगी, जिससे यह पता चल पाएगा कि किस वर्ग की कितनी आबादी है और उसकी कितनी हिस्सेदारी है। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि आरक्षण 50 फीसदी से ज्यादा होना चाहिए और देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए। वह इसको लेकर संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि समाज में जिस वर्ग की जितनी भागीदारी है, उनकी जितनी संख्या है, उस हिसाब से ही उनकी हिस्सेदारी भी तय होनी चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।