Nitish Kumar taunts on Rahul Gandhi for taking credit for Caste Survey in Bihar said talking nonsense JDUconducted the caste census झूठ का क्रेडिट ले रहे, फालतू बात करते हैं; राहुल गांधी पर नीतीश कुमार का तंज, कहा- जातीय गणना हमने कराया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

झूठ का क्रेडिट ले रहे, फालतू बात करते हैं; राहुल गांधी पर नीतीश कुमार का तंज, कहा- जातीय गणना हमने कराया

नीतीश कुमार ने कहा कि राहुल गांधी झूठ मूठ का क्रेडिट लेने के लिए यह सब बात कर रहे हैं। जदयू अध्यक्ष ने दावा किया कि वे फालतू बात करते हैं। राज्य में जातिगत गणना हमने अपने दम पर कराया।

Wed, 31 Jan 2024 01:02 PMSudhir Kumar लाइव हिंदुस्तान, पटना
share
झूठ का क्रेडिट ले रहे, फालतू बात करते हैं; राहुल गांधी पर नीतीश कुमार का तंज, कहा- जातीय गणना हमने कराया

इंडिया अलाइंस से नाता छोड़कर एनडीेए में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार ने पहली बार इंडी गठबंधन के नेताओं पर अटैक किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीधे-सीधे राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना हमने कराया और झूठ का क्रेडिट लेने के लिए कुछ कुछ बोल रहे हैं। सीमांचल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है। किशनगंज, अररिया, कटिहार जिलों में उन्होंने देश भर में जातिगत गणना की जरूरत बताते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार में पिछड़े वर्गों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। इसी पर नीतीश कुमार का जवाब आया है।

बुधवार को नीतीश कुमार एक्शन में देखे गए। अचानक वह पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंच गए वहां अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था पर बैठक की और पदाधिकारी को कई निर्देश दिया। क्राइम कंट्रोल को लेकर नीतीश कुमार फिर सक्रिय हैं। पटेल भवन बाहर निकालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। इस दौरान राहुल गांधी के उस बयान की चर्चा हुई जिसमें उन्होंने बिहार में जातीय जनगणना उनके दबाव में कराने की बात कही थी। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि राहुल गांधी झूठ  का क्रेडिट लेने के लिए यह सब बात कर रहे हैं। जदयू अध्यक्ष ने दावा किया कि वे फालतू बात करते हैं। बिहार में जातिगत गणना हमने अपने दम पर कराया। वे भी चुप बैठ गए थे। उनमें कोई दम नहीं। नीतीश कुमार ने कहा कि सही समय पर कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा।

दरअसल अररिया में भारत जोरो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की वकालत की थी। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस के दवाब में जातिगत गणना कराई गयी। उन्होंने कहा कि  देश में किस जाति के कितने लोग हैं यह सब को पता चल जाना चाहिए। इसलिए देश में जातिगत गणना की जरूरत है। बिहार में जो हुआ यह क्रांतिकारी कदम है। लेकिन सरकार ने कांग्रेस के दवाब में यह काम करवाया। जिस दिन जाति गणना पूरे देश में हो जाएगा उसी दिन देश के दलितों को पता चल जाएगा कि उनकी आबादी कितनी है।  पता चल जाएगा कि उनका हक कितना बनता है। देश की सबसे बड़ी आबादी ओबीसी वर्ग की है। तकरीबन 50% ओबीसी की आबादी है, 15% दलित हैं, 12% आदिवासी हैं, 15% माइनॉरिटी है। उन्होंने कहा कि थोड़ा सा दबाव पर नीतीश कुमार पटल गये। नीतीश कुमार ने राहुल गांधी के इसी बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।