What RJD has done for Muslims Chirag enters into CM Iftar controversy What Giriraj Singh said आरजेडी ने मुसलमानों के लिए क्या किया? सीएम इफ्तार विवाद में कूदे चिराग; गिरिराज सिंह क्या बोले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आरजेडी ने मुसलमानों के लिए क्या किया? सीएम इफ्तार विवाद में कूदे चिराग; गिरिराज सिंह क्या बोले

  • चिराग पासवान ने कहा है कि राजद से पूछा जाना चाहिए कि इन लोगों ने मुसलमानों की भलाई के लिए अबतक क्या किया है।

Sun, 23 March 2025 04:42 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
आरजेडी ने मुसलमानों के लिए क्या किया? सीएम इफ्तार विवाद में कूदे चिराग; गिरिराज सिंह क्या बोले

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी से पहले सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। वक्फ संशोधन बिल को लेकर मुस्लिम धार्मिक संगठनों के इस इफ्तार पार्टी से दूरी बनाए रखने का एक लेटर चर्चा में है। बीजेपी और जदयू ने सीएम का बचाव किया है तो राजद सोशल मीडिया पर लेटर डाल कर रायता फैला रही है। इस विवाद में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोदी सरकार के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने एंट्री ले ली है। उन्होंने इसके लिए आरजेडी पर निशाना साधा। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पटना में पत्रकारों ने चिराग पासवान ने इस मसले पर सवाल पूछा। जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि खुद को मुसलमानों का हिमायती बताने वाले राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं से यह पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने मुसलमानों के लिए क्या क्या है। चिराग पासवान ने कहा कि मुस्लिम समाज चाहे नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी में नहीं जाएं, चंद्र बाबू नायडू की पार्टी में नहीं जाएं। लेकिन जो लोग राजद के इफ्तार में जा रहे हैं वे बताएं कि इस पार्टी ने मुस्लिम समाज की भलाई के लिए क्या किया है अबतक। इन लोगों से भी सवाल जवाब किया जाना चाहिए कि जो लोग मुसलमानों का सो कॉल्ड ठेकेदार बनते हैं उन्होंने इस समाज के हितों के लिए क्या किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश की इफ्तार पार्टी पर सिसायत; JDU ने विरोध वाले लेटर को राजद की साजिश बताया

इसी सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि कोई कुछ करे, उन्हें कोई मतलब नहीं है। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। कहा कि बिहार के सीएम के रूप में उन्होंने राज्य की तस्वीर बदल दी।

इधर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि धर्म वही है जो सबको जोड़े। इसमें राजनीति की जगह नहीं होती है। जिसमें राजनीति और स्वार्थ आ जाए वह धर्म नहीं रह जाता। सीएम नीतीश कुमार सर्वधर्म सम्भाव के भाव से काम करते हैं और लोग इसमें राजनीति करे यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉ एंड ऑर्डर पर चिराग ने भी उठाए सवाल, बोले- अगर हम लोग नीतीश सरकार का हिस्सा…
ये भी पढ़ें:चुनावी साल में इफ्तार की सियासत, नीतीश दे रहे पार्टी; तेजस्वी को भी न्योता
ये भी पढ़ें:CM नीतीश ने किया बिहार दिवस का शुभारंभ, बोले- मिलकर करेंगे विकास, 113 साल का हुआ
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।