weather report heat in bihar people have to face 36 degree torcher cloud in sky on 17th march Bihar Weather Report: बिहार में तेज हवाएं और 36 डिग्री का टॉर्चर, आसमान में इस दिन रहेंगे बादल; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Report: बिहार में तेज हवाएं और 36 डिग्री का टॉर्चर, आसमान में इस दिन रहेंगे बादल; मौसम का हाल

  • Bihar Weather Report: मौसम विभाग ने कहा है कि होली तक तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। होली तक प्रदेश का तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच रहेगा। होली के मौके उत्तर-मध्य व उत्तर-पूर्व भागों में सतही हवा की गति 8-10 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 15-25 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

Thu, 13 March 2025 05:41 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather Report: बिहार में तेज हवाएं और 36 डिग्री का टॉर्चर, आसमान में इस दिन रहेंगे बादल; मौसम का हाल

Bihar Weather Report: बिहार में अधिकतम तापमान 29.6 से 34.5 के बीच बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 15.3 से 24.7 के बीच है। मौसमविदों के अनुसार सूबे में पछुआ के कारण आसमान साफ हुआ है और तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी बढ़ी है। मौसम विभाग ने विशेष पूर्वानुमान जारी कर कहा है कि होली तक तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। होली तक प्रदेश का तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच रहेगा। होली के मौके उत्तर-मध्य व उत्तर-पूर्व भागों में सतही हवा की गति 8-10 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 15-25 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

जबकि पटना समेत दक्षिण व उत्तर पश्चिम बिहार में सतही हवा की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 15-30 किमी प्रतिघंटा रहेगी। पटना समेत आसपास इलाकों में 15-16 मार्च को मौसम साफ रहेगा। 17 मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 13-15 मार्च के दौरान अधिसंख्य भागों का अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस के बीच व न्यूनतम तापमान 18-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा नदी में बहाते थे नाले का पानी, पटना में इन दो बड़ी एजेंसियों पर FIR दर्ज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परिवहन विभाग की फर्जी वेबसाइट, यूं हो रही ऑनलाइन ठगी; 15 दिन में 10 हजार शिकार

बीते वर्ष भी 13-15 मार्च के आसपास पटना का अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री बना हुआ था। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहा। पटना सहित 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री तो 15.3 डिग्री के साथ बांका में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। पटना का अधिकतम पारा सामान्य से 2.4 डिग्री वृद्धि के साथ 34.0 डिग्री रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जमीन मालिकों को राहत की आस, वंशावली घोषित करने की बढ़ सकती है समय सीमा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।