violence in darbhanga after stone pelting on hindu devotees बिहार के दरभंगा में मंदिर से लौट रहे भक्तों पर पथराव के पीछे एक अफवाह, अब तक 45 पर FIR, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के दरभंगा में मंदिर से लौट रहे भक्तों पर पथराव के पीछे एक अफवाह, अब तक 45 पर FIR

  • दरभंगा जिले में श्रद्धालुओं पर पथराव का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर ऐक्शन ले रही है। इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया है कि एक अफवाह फैलने के बाद यह पूरी घटना हुई है।

Mon, 31 March 2025 10:57 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार के दरभंगा में मंदिर से लौट रहे भक्तों पर पथराव के पीछे एक अफवाह, अब तक 45 पर FIR

बिहार के दरभंगा जिले में चैत्र नवरात्र के दिन श्रद्धालुओं पर हुए पथराव के बाद अब पुलिस अब ऐक्शन में है। रविवार की शाम यहां कुशेश्वर स्थान थाना इलाके में एक मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव किया गया था। इसका एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर ऐक्शन ले रही है। इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया है कि एक अफवाह फैलने के बाद यह पूरी घटना हुई है। केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव में हुई इस घटना से सभी लोग दंग हैं।

पुलिस ने 45 लोगों की पहचान सीसीटीवी और वीडियो के आधार पर की है। इनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। दरभंगा के ग्रामीण एसपी आलोक कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि इस पूरी घटना के पीछे एक अफवाह थी। जिसमें यह कहा जा रहा था कि किसी ने मुर्गी को मारा है। जिसके बाद यह पूरा बवाल हुआ है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तुरंत स्थिति को काबू में किया। फिलहाल पुलिस पूरी घटना पर नजर रख रही है और इसकी जांच जारी है। 

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में श्रद्धालुओं पर पथराव, मोहम्मद अलाउद्दीन के घर की छत दिखे पत्थरबाज

बताया जा रहा है कि जब श्रद्धालु कलश स्थापना कर मंदिर से लौट रहे थे तब एक समुदाय विशेष के छत से उनपर पत्थर फेंका गया था। बताया जा रहा है कि गांव में होली के समय से ही एक समुदाय विशेष के साथ विवाद चल रहा है। इस विवाद में काफी मारपीट हुई थी और कुछ लोग जख्मी भी हो गए थे। पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त 15-20 मिनट के अंदर पुलिस वहां पहुंच गई थी और हालात को काबू कर लिया गया। पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे ने मजदूरी मांगा तो मालिक ने मार डाला, बिहार में कहां पिता ने लगाया आरोप
ये भी पढ़ें:पूर्व बिहार के सबसे बड़े पर्यटन स्थल मंदार पर्वत के जंगलों में आग, दहशत में लोग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।