fire caught in mandar mountain forest bihar banka district पूर्व बिहार के सबसे बड़े पर्यटन स्थल मंदार पर्वत के जंगलों में कैसे लगी आग, दहशत में लोग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्व बिहार के सबसे बड़े पर्यटन स्थल मंदार पर्वत के जंगलों में कैसे लगी आग, दहशत में लोग

  • मंदर पर्वत पर लगी आग बढ़ती ही जा रही है। आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के गांव के लोग सहम गए हैं। आस पास के गांव के काफी लोग लोग मंदार पहुंच गए हैं। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।

Mon, 31 March 2025 09:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, बौंसी
share
पूर्व बिहार के सबसे बड़े पर्यटन स्थल मंदार पर्वत के जंगलों में कैसे लगी आग, दहशत में लोग

पूर्व बिहार के सबसे बड़े पर्यटन स्थली मंदार में रविवार की दोपहर अचानक भीषण आग लगने के बाद से दहशत है। आग देखते ही देखते पर्वत के पूर्वी भाग से बढ़कर पर्वत के मध्य में अवस्थित सीता कुंड तक पहुंच गई। धूं-धूं कर जलते धुआं को देख कर आसपास के गांव से काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही बौंसी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार, पुअनि ब्रजेश कमार अनि विनय कांत, फॉरेस्टर विद्यासागर सहित काफी संख्या में पुलिस बल पहुंचे।

बाराहाट एवं बांका से दमकल व को कर्मियों को बुलाया गया। लेकिन आ़ग लगातार बढ़ता ही जा रहा था। रात 10 बजे तक पहाड़ के बड़े भाग को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। इस बीच रोपवे कर्मियों द्वारा पर्वत पर पाइप लाइन के जरिए पानी की आपूर्ति गई। आग बढ़ता ही रहा था और आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के गांव के लोग सहम गए थे। आस पास के गांव के काफी लोग लोग मंदार पहुंच गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, बिहार में यहां किसानों पर टूटा पहाड़
ये भी पढ़ें:बिहार में श्रद्धालुओं पर पथराव, मोहम्मद अलाउद्दीन के घर की छत दिखे पत्थरबाज

वही सबलपुर शिवनगर देघरा परवत्ता महुआडीह संहित अन्य जगहों के लोग पहुंच गए। हालांकि ,आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी हो अक्सर गर्मियों में मंदार पर्वत पर आग लगती है। 2 वर्ष पूर्व भी भीषण आग लग गई थी जिसे किसी प्रकार से बुझाया गया था। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना पुलिस पर रोड़े बरसाए, आरोपी को छुड़ा ले गए; दारोगा समेत तीन पुलिसवाले जख्मी
ये भी पढ़ें:कार की बोनट पर फंसे छात्र को सड़क पर घसीटता रहा, पटना में भयानक कांड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।