video of vandalism and stone pelting in khan sir coaching centre patna VIDEO: खान सर के गार्ड को घसीट ले गए, बैनर फाड़े और ईंट फेंका; देखिए कैसे कोचिंग सेंटर के पास मचा उत्पात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: खान सर के गार्ड को घसीट ले गए, बैनर फाड़े और ईंट फेंका; देखिए कैसे कोचिंग सेंटर के पास मचा उत्पात

Khan Sir Coaching: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ और गार्ड से मारपीट का वीडियो बेहद चौंकाने वाला है। इस वीडियो में कई लोग गार्ड के साथ मारपीट करते हुए और कोचिंग सेंटर पर ईंट फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। 

Wed, 3 June 2026 11:57 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
VIDEO: खान सर के गार्ड को घसीट ले गए, बैनर फाड़े और ईंट फेंका; देखिए कैसे कोचिंग सेंटर के पास मचा उत्पात

Khan Sir Coaching: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर में हुए तोड़फोड़ और बवाल को लेकर अभी जांच जारी है। इस बीच मंगलवार की रात करीब 10 बजे हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह वहां कुछ लोग उत्पात मचा रहे हैं। इसमें नजर आ रहा है कि एक युवक खान सर के कोचिंग के गार्ड को जबरन खींच कर ले जा रहा है। कुछ ही दूर जाने के बाद अचानक गार्ड पर कई लोग टूट पड़ते हैं। गार्ड को बेरमही से सड़क पर पीटा जाता है। गाार्ड की धुनाई करने के बाद भी यह लोग शांत नहीं होते हैं।

फुटेज में आगे नजर आ रहा है कि कुछ लोग इसके बाद कोचिंग सेंटर के बाहर लगे बैनर-पोस्टर को तोड़ने और उसे जमीन पर गिराने लगते हैं। इतना ही नहीं बड़ी-बड़ी ईंटें भी कोचिंग सेंटर में फेंकी जाती हैं। काफी देर तक यह उत्पात वहां जारी रहता है। फुटेज में दिख रहा है कि इस तोड़फोड़ औऱ बवाल के दौरान वहां अफरातफरी की स्थिति को देखा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 राउंड फायरिंग तो हम देखे… बोलकर पलटे खान सर; कोचिंग पर हमले को लेकर क्या कहा?
ये भी पढ़ें:खान सर का कोचिंग सेंटर बंद, घर के बाहर जुटे सैकड़ों छात्र; टीचर ने की खास अपील

बता दें कि खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीट्यूट पटना के कदमकुआं इलाके में स्थित है। इस कोचिंग के संस्थापक फैसल खान हैं। फैसल 'खान सर' के नाम से लोकप्रिय हैं। आम तौर पर यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला होता है। रात के वक्त इस कोचिंग सेंटर पर हमले से इलाके के लोग भी हैरान हैं। इधर पुलिस ने इस पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में यह सामने आया है कि पटना स्थित एक अन्य कोचिंग संस्थान से जुड़े 15 से 20 लोग कथित रूप से पथराव और तोड़फोड़ की इस घटना में शामिल थे।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले का आरोप ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के डायरेक्टर रोशन कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कहा जा रहा है कि ज्ञान बिंदु वहीं कोचिंग सेंटर है जिसपर खान सर ने इस प्रकरण में शामिल होने का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर के अलावा 2 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि शुरू में यह कहा जा रहा था कि खान सर के कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ और बवाल के दौरान फायरिंग की घटना भी हुई थी। लेकिन पुलिस ने फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में होगा टीचरों का तबादला, CM ने बताया- महिला और पुरुषों की कहां पोस्टिंग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।