Pm narendra modi will give vande bharat train to bihar on 20th june बिहार को एक और वंदे भारत ट्रेन, मढ़ौरा रेल फैक्ट्री में निर्यात परियोजना; PM मोदी 20 जून को देंगे सौगात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार को एक और वंदे भारत ट्रेन, मढ़ौरा रेल फैक्ट्री में निर्यात परियोजना; PM मोदी 20 जून को देंगे सौगात

प्रधानमंत्री पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर जंक्शन के लिए वंदे भारत ट्रेन का भी शुभारंभ करेंगे। पीएम सीवान में प्रस्तावित रैली से वर्चुअल माध्यम से इन कार्यक्रमों से जुड़ेंगे। वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ के लिए पाटलिपुत्र जंक्शन पर तैयारियां तेज हो गई हैं।

Tue, 17 June 2025 07:04 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
बिहार को एक और वंदे भारत ट्रेन, मढ़ौरा रेल फैक्ट्री में निर्यात परियोजना; PM मोदी 20 जून को देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को मढ़ौरा रेल फैक्ट्री में निर्मित लोकोमोटिव के निर्यात का शुभांरभ करेंगे। एक करार के तहत अफ्रीकी देश गिनी के लिए मढ़ौरा रेल फैक्ट्री से अगले कुछ महीनों में 143 इंजन भेजे जाने हैं। 20 जून को वर्चुअल माध्यम से पीएम नरेन्द्र मोदी इस निर्यात परियोजना का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।

साथ ही प्रधानमंत्री वैशाली और देवरिया के बीच 403 करोड़ की योजना से नवनिर्मित 29 किमी लंबी रेल लाइन का लोकार्पण भी करेंगे। इस रेलखंड पर नई ट्रेन वैशाली देवरिया का परिचालन का शुभारंभ भी प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब तुरंत मिलेगा न्याय, 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का प्लान

पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच वंदे भारत का लोकार्पण

प्रधानमंत्री पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर जंक्शन के लिए वंदे भारत ट्रेन का भी शुभारंभ करेंगे। पीएम सीवान में प्रस्तावित रैली से वर्चुअल माध्यम से इन कार्यक्रमों से जुड़ेंगे। वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ के लिए पाटलिपुत्र जंक्शन पर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार या बुधवार को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया जा सकता है।

योजना के अनुसार आठ कोचों वाली यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। इस ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव गोरखपुर में होगा। पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया और नरकटियागंज में इस ट्रेन का ठहराव निर्धारित किया जा रहा है। पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच यह ट्रेन पांच से छह घंटे के बीच दूरी तय करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें, बिहार के इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; मानसून कब आएगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।