uproar and Arson in sitamarhi after eleven year girl raped on road बिहार के सीतामढ़ी में 11 साल की बच्ची से बीच सड़क पर रेप, आक्रोशित लोगों ने की आगजनी; खूब बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के सीतामढ़ी में 11 साल की बच्ची से बीच सड़क पर रेप, आक्रोशित लोगों ने की आगजनी; खूब बवाल

प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर टायर जलाकर यातायात बाधित किया गया। उग्र भीड़ ने कुछ सब्जी एवं फलों के ठेलों को भी आग के हवाले कर दिया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

Wed, 13 May 2026 01:16 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, एक प्रतिनिधि, सीतामढ़ी
share
बिहार के सीतामढ़ी में 11 साल की बच्ची से बीच सड़क पर रेप, आक्रोशित लोगों ने की आगजनी; खूब बवाल

Sitamarhi Girl Raped On Road: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ बीच सड़क पर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घिनौनी वारदात के बाद से जिले में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यहां मानवता को झकझोर देने वाली वारदात के बाद जनाक्रोश भड़क उठा है। बताय जा रहा है कि यहां 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सरेराह दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके कारण आक्रोशित लोगों ने कई जगह सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया है। जगह-जगह टायर जलाए गए, वहीं कुछ स्थानों पर सब्जी और फलों के ठेलों में आग लगा दी गई, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। करीब चार घंटे तक शहर में अराजकता का माहौल रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात मासूम पास में स्थित अपनी नानी के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में नशे में धुत एक युवक ने उसे अकेला पाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीए में इजाफा, 5 जिलों में ग्रामीण एसपी के पद और कर्ज; सम्राट कैबिनेट के फैसले

आगजनी से स्थिति तनावपूर्ण

घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में गुस्से का विस्फोट हो गया। सुबह होते-होते बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और मुख्य मार्गों को जाम कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर टायर जलाकर यातायात बाधित किया गया। उग्र भीड़ ने कुछ सब्जी एवं फलों के ठेलों को भी आग के हवाले कर दिया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। एहतियातन संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर से रेनकोट या छाता लेकर निकलें, बिहार में आज भी आंधी-बारिश; ठनका से 12 लोग मरे

पुलिस ने जुटाए सबूत

पुलिस ने पीड़िता को तत्काल चिकित्सीय उपचार के लिए अस्पताल भेजा है और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है।घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि आरोपी के संभावित ठिकानों का पता लगाया जा सके।

इधर पुलिस कार्यालय से मामले में प्रेस बयान जारी कर बताया गया है कि मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन करते हुए पीड़िता के मां के बयान पर एफआईआर कर छापेमारी शुरू कर दी गई है। अभियुक्त की पहचान पीड़ित पक्ष के जानने वाले के रूप में की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।