upendra kushwaha party rlm making war room in patna working on social media updates बिहार चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी बना रही वॉर रूम, सोशल मीडिया पर जोर; जुड़ेंगे आईटी प्रोफेशनल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी बना रही वॉर रूम, सोशल मीडिया पर जोर; जुड़ेंगे आईटी प्रोफेशनल

रालोमो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने बताया कि वॉर रूम एक पखवाड़े में सक्रिय हो जाएगा। स्टैंड रोड स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में अभी सोशल मीडिया हैंडल करने वाले लोग काम कर रहे हैं। पार्टी के वॉर रूम में आईटी से जुड़े प्रोफेशनल को जोड़ा जाएगा।

Mon, 14 July 2025 07:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी बना रही वॉर रूम, सोशल मीडिया पर जोर; जुड़ेंगे आईटी प्रोफेशनल

बिहार में चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। अभी से सोशल मीडिया पर पार्टी की नीति और कार्यक्रम को अपडेट करने के लिए दर्जन भर लोग काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया की इस टीम को पार्टी द्वारा आगे और विस्तार दिया जाना है। रालोमो के वॉर रूम में प्रोफेशनल लोगों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पार्टी नेताओं के मुताबिक इस माह के अंत तक पार्टी का वॉर रूम पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। गौर हो कि रालोमो एनडीए का हिस्सा है।

रालोमो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने बताया कि वॉर रूम एक पखवाड़े में सक्रिय हो जाएगा। स्टैंड रोड स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में अभी सोशल मीडिया हैंडल करने वाले लोग काम कर रहे हैं। पार्टी के वॉर रूम में आईटी से जुड़े प्रोफेशनल को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही राजनीतिक विश्लेषकों की भी वॉर रूम के लिए मदद ली जाएगी। रालोमो सभी 243 विधानसभा सीटों पर नजर रखेगी। एनडीए के दलों के बीच सीटों के बंटवारे में रालोमो के खाते में आने वाली सीटों के साथ ही एनडीए के घटक दलों की भी मदद करने की रणनीति है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम पार्टी का हाइटेक वॉर रूम, बिहार चुनाव में 24 सीटों पर तैयारी; 24 घंटे सक्रिय
ये भी पढ़ें:चिराग को लोकप्रिय नेता बताने पर जोर, बिहार की 48 सीटों पर तैयारी; वॉर रूम तैयार

पार्टी की रणनीति को क्रियान्वयन कराने की जिम्मेदारी वॉरू रूम की होगी। विधानसभा क्षेत्रवार शिकायतों और सलाह को भी दर्ज किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के नेताओं का चुनावी कार्यक्रम के साथ ही एनडीए के नेताओं के कार्यक्रम का समन्वयन भी वॉर रूम से होगा। खास कर रालोमो के हिस्से आयी सीटों पर प्रत्येक बूथ के प्रबंधन का कार्य भी वॉर रूम करेगा। हरेक बूथ की पार्टी के नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के घर 4 दर्जन से ज्यादा लोग, पहली बार एआई का इस्तेमाल; राजद का वॉर रूम
ये भी पढ़ें:अपनों पर रख रहे हाईटेक नजर, 60 लोग चौबीसों घंटे कर रहे काम; कांग्रेस का वॉर रूम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।