बिहार में आईसक्रीम खिलाने का लालच देकर 5 साल के बच्चे से कुकर्म, हालत बिगड़ी तो भागा हैवान
परिजन जब सुनसान पड़े घर में गए तो बच्चे को बदहवाश पाया। उसकी हालत काफी खराब थी। जिसे आनन- फानन में जीएमसीएच लाया गया, जहां उपचार चल रहा है। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बच्चे की मां के आवेदन के आलोक में अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज कर लिया गया है।

बिहार में 5 साल के एक बच्चे के साथ अप्राकृतिक सेक्स किए जाने का मामला सामने आया है। पूर्णिया जिले में आईसक्रीम खिलाने के बहाने एक पांच साल के बच्चे के साथ एक युवक ने अप्राकृतिक यौनाचार किया। इस दौरान बच्चे की जब हालत बिगड़ी, तब युवक उसे छोड़ कर भाग निकला। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। आरोपी बच्चे की ही बस्ती का एक आईसक्रीम विक्रेता है।
बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर को पीड़ित बच्चा अपने साथियों के साथ खेलने गया था। जहां आईसक्रीम विक्रेता युवक उसे आईसक्रीम खिलाने की बात कही और झांसा देकर बगल के एक सुनसान घर में ले गया। काफी देर हो जाने के बाद भी बच्चा घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्चे के साथियों ने बताया कि आईसक्रीम विक्रेता उसे अपने साथ ले गया था।
परिजन जब सुनसान पड़े घर में गए तो बच्चे को बदहवाश पाया। उसकी हालत काफी खराब थी। जिसे आनन- फानन में जीएमसीएच लाया गया, जहां उपचार चल रहा है। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बच्चे की मां के आवेदन के आलोक में अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।




साइन इन