Two police officers damaged due Sonu-Monu gang Panchmahala and Hathidah SHOs suspended for search of police personnel सोनू-मोनू के चक्कर में 2 थानेदार नपे; पुलिस की तलाशी में पंचमहला और हाथीदह SHO सस्पेंड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सोनू-मोनू के चक्कर में 2 थानेदार नपे; पुलिस की तलाशी में पंचमहला और हाथीदह SHO सस्पेंड

पचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव में कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू के घर शनिवार को छापेमारी करने गई पुलिस का स्थानीय लोगों की ओर से तलाशी लिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। विभाग की किरकिरी होने पर दो थानेदारों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Sun, 24 May 2026 10:15 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
सोनू-मोनू के चक्कर में 2 थानेदार नपे; पुलिस की तलाशी में पंचमहला और हाथीदह SHO सस्पेंड

बिहार के मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव में शनिवार को दो पक्षों में हुई गोलीबारी के बाद जदयू विधायक अनंत सिंह के कट्टर विरोधि सोनू-मोनू के घर छापेमारी को गई पुलिस की घरवालों की ओर से तलाशी लेने के मामले में दो थानाध्यक्षों पर गाज गिरी। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने रविवार को पंचमहला थानाध्यक्ष कुंदन कुमार और हाथीदह थानाध्यक्ष रंजन कुमार को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने कहा है कि दोनों थानाध्यक्षों का छापेमारी के दौरान कार्यशैली सही नहीं थी।

पचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव में कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू के घर शनिवार को छापेमारी करने गई पुलिस का स्थानीय लोगों की ओर से तलाशी लिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस की इस कार्यशैली पर कई तरह के सवाल खड़े किए जाने लगे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने दोनों थानाध्यक्षों को रविवार को निलंबित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुख्यात सोनू-मोनू के घर रेड से पहले ली गई पुलिसवालों की तलाशी, वीडियो वायरल

सोनू-मोनू के बारे में दूसरे पक्ष ने सोशल मीडिया पर आपतिजनक पोस्ट कर दिया था। इससे दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई थी। आरोप है कि सोनू-मोनू ने सरपंच पति मुकेश सिंह पर गोली चलाई है। इस मामले में सोनू और उसके पिता प्रमोद सिंह और सौरव पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस घटना को लेकर पुलिस गांव में छापेमारी करने गई थी। इससे पहले पुलिस ने छापेमारी के दौरान सोनू-मोनू के घर से एक बाइक बरामद की थी। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार का कहना है पुलिस ने जिस बाइक को गांव से बरामद की थी, उसे कुछ ही देर में वहां से गायब कर दिया था। इस मामले में सोनू- मोनू के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोकामा गोलीकांड के 198 दिन बाद मोनू सिंह गिरफ्तार, अनंत सिंह से हुआ था गैंगवार

सोनू-मोनू के पिता की भी गिरफ्तारी का प्रयास

पुलिस सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह की किसी अन्य मामले में तीन दिन पहले सादे लिबास में पुलिस गिरफ्तार करने नौरंगा जलालपुर गांव पहुंची थी। इसे लेकर पुलिस और प्रमोद सिंह के बीच बहस हुई थी। प्रमोद सिंह का कहना था कि न्यायालय से उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है, जबकि पुलिस का कहना था कि इससे संबंधित पत्र अभी तक कोर्ट से प्राप्त नहीं हुआ है। हालाकि पुलिस बगैर गिरफ्तार किए गांव से लौट गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं सोनू-मोनू, जिन पर 'छोटे सरकार' अनंत पर फायरिंग का आरोप; कैसे इतने दबंग

कई माह से चल रहा था विवाद

पचमहला थानाध्यक्ष और सोनू-मोनू के बीच कई माह से विवाद चल रहा था। हालांकि पहले दोनों के संबंध मधुर बताए जा रहे थे, लेकिन किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हुआ। कई वीडियो-ऑडियो क्लिप भी वायरल हुए थे। सोनू-मोनू और उनके अधिवक्ता पिता प्रमोद सिंह की मानें तो थाने में अपराधियों को बिठाया जाता था और सोनू-मोनू गिरोह के प्रतिद्वंद्वी अपराधियों के साथ पुलिस की बैठकी लगती थी। नवनिर्मित थाना भवन में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने का भी फायदा उठाते थे। पुलिस इन आरोपों को बेबुनियाद बता रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।