two man drag 15 year girl from and rape in field family members imprisoned 15 साल की बेटी को घर से खींच ले गए हैवान, खेत में रेप; दबंगों ने परिजनों को किया कैद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

15 साल की बेटी को घर से खींच ले गए हैवान, खेत में रेप; दबंगों ने परिजनों को किया कैद

इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिस से शिकायत न करने की धमकी देते हुए पीड़ित परिवार को घर में ही नजरबंद कर दिया। इस दौरान परिवार के लोग भय और दबाव में घंटों अपने ही घर में कैद रहे।

Wed, 7 Jan 2026 06:49 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, धरहरा, मुंगेर
share
15 साल की बेटी को घर से खींच ले गए हैवान, खेत में रेप; दबंगों ने परिजनों को किया कैद

बिहार में एक बेटी को हैवान घऱ से खींच कर ले गए और फिर उसके साथ हैवानियत की गई। वारदात मुंगेर जिले की है। धरहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने उसे घर से खींचकर पास के खेत में ले जाकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिस से शिकायत न करने की धमकी देते हुए पीड़ित परिवार को घर में ही नजरबंद कर दिया। इस दौरान परिवार के लोग भय और दबाव में घंटों अपने ही घर में कैद रहे।

सोमवार को किसी तरह पीड़ित परिवार ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पीड़िता का बयान दर्ज किया गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे वह अपने घर के मेन गेट पर खड़ी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला और सूई चुभोई,बिहार के थाने में युवक से हैवानियत

उसी दौरान गांव के दो युवक वहां पहुंचे और उसका हाथ पकड़कर जबरन खींचने लगे। जब छात्रा ने विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और उसे पास के खेत में घसीटते हुए ले गए। वहां उसके साथ एक ने दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

मुंगेर के सदर एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि रविवार को यह घटना हुई है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भेजा गया था। जांच में दबंगई का मामला सामने आया तो अन्य धाराओं में भी कार्रवाई की जायेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जम्मू से भी ज्यादा ठंड, अभी और गिरेगा पारा; 4 दिन आफत ही आफत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।