bihar is Colder than Jammu temperature will fall orange alert for cold wave and fog Bihar Weather: बिहार में जम्मू से भी ज्यादा ठंड, अभी और गिरेगा पारा; 4 दिन आफत, येलो अलर्ट जारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में जम्मू से भी ज्यादा ठंड, अभी और गिरेगा पारा; 4 दिन आफत, येलो अलर्ट जारी

बुधवार को उत्तर बिहार और दक्षिण पश्चिम भाग के कुछ स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति रहने के आसार हैं। इसके साथ ही उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। शीत दिवस और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Wed, 7 Jan 2026 10:59 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में जम्मू से भी ज्यादा ठंड, अभी और गिरेगा पारा; 4 दिन आफत, येलो अलर्ट जारी

बिहर में हाड़ कंपानेवाली ठंड से अभी राहत के आसार नहीं हैं। बिहार मंगलवार को जम्मू से भी ज्यादा ठंडा रहा। जम्मू का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री था। जबकि, इस सीजन में पहली बार राज्य में न्यूनतम तापमान भागलपुर के सबौर में 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 25 जिलों का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री से कम रहा। भागलपुर, गया जी, नालंदा, सीवान, समस्तीपुर सहित कई जिलों में तेजी से पारा गिरा है। सभी जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में न्यूनतम पारा और गिरेगा। बिहार में बर्फीली हवा का प्रवाह लगातार जारी है। अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट का पूर्वानुमान है। शीतलहर जैसे हालात बनने के भी आसार हैं।

बुधवार को उत्तर बिहार और दक्षिण पश्चिम भाग के कुछ स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति रहने के आसार हैं। इसके साथ ही उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। शीत दिवस और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, प्रदेश के कुछ जिलों में दिन में धूप निकालने की संभावना है। लेकिन, बर्फीली हवा के कारण धूप निकलने के बावजूद लोगों को भीषण ठंड का एहसास होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला और सूई चुभोई,बिहार के थाने में युवक से हैवानियत

मंगलवार को राज्य के ज्यादातर शहरों में दिन में धूप खिलने से आंशिक तौर पर राहत मिली। लेकिन पछुआ से ठंड का एहसास हो रहा था। हालांकि, अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 15.2 से 20.8 डिग्री के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान 20.8 डिग्री शेखपुरा में दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 4.6 से 9.5 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ। सबसे कम दृश्यता 40 मीटर वाल्मीकि नगर में दर्ज की गयी।

पूर्णिया में न्यूनतम तापमान आज सुबह 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन था। न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज तापमान में मामूली वृद्धि हुई लेकिन कोहासा में कोई कमी नहीं आयी। सुबह घना धुंध था। दृश्यता में भारी कमी के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों पर सुबह के समय आवाजाही जोखिम भरी हो गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक सुबह-सुबह घना कोहरा छाए रहने और कड़ाके की सर्दी जारी रहने की चेतावनी दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 साल की बेटी को घर से खींच ले गए, खेत में रेप; दबंगों ने परिजनों को किया कैद
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।