Four teenagers drowned while bathing in Sharda river found two Bodies सीतापुर में बड़ा हादसा, शारदा नदी में नहाने उतरे चार किशोर डूबे, दो के शव बरामद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीतापुर में बड़ा हादसा, शारदा नदी में नहाने उतरे चार किशोर डूबे, दो के शव बरामद

सीतापुर में शारदा नदी में नहाने गए लखीमपुर खीरी के चार किशोर डूब गए। जिससे नदी की तेज धार में दो किशोर बह गए। जबकि बाकि दो के शव मिला। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Fri, 13 June 2025 08:16 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, सीतापुर
share
सीतापुर में बड़ा हादसा, शारदा नदी में नहाने उतरे चार किशोर डूबे, दो के शव बरामद

यूपी के सीतापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शारदा नदी में नहाने गए लखीमपुर खीरी के चार किशोर डूब गए। जिससे नदी की तेज धार में दो किशोर बह गए। जबकि बाकि दो के शव बरामद हुए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।

ये मामला जिले के तंबौर कोतवाली क्षत्र का है। जहां शुक्रवार शाम खीरी जिले के ईसानगर के हसनपुर कटौली गांव के छह किशोर डेबर घाट पुल पर नहाने गए। वहां चार किशोर नदी में नहाने के लिए उतरे लेकिन तेज धार होने के कारण चारों युवक बह गए। हादसे की सूचना पर खीरी की ईसानगर पुलिस, धौरहरा सीओ, एसडीएम धौरहरा भी मौके पर पहुंचे। वहीं, सीतापुर जिले की ओर से तंबौर व लहरपुर पुलिस, फ्लड पीएसी सीतापुर पहुंची। कुछ देर बाद दो किशोरों का शव बरामद हुआ। वहीं, बाकि के दो युवकों की तलाश जारी है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गोताखोर बाकि 2 युवकों की तलाश में जुटी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता की मार झेलती मां को देख न सका बेटी का दिल, कुएं में कूदकर दे दी जान
ये भी पढ़ें:मार्कशीट के बहाने प्रेमी संग भागी बीवी, हाइवे पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

गंगा नदी में डूबने से नाबालिग लड़की की मौत

उधर, कानपुर नगर जिले में नाबालिग लड़की की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि शिवराजपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार को गंगा नदी में नहाने गयी दो नाबालिग लड़कियां गहरे पानी में चली गयीं और डूबने लगीं। मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाकर किसी तरह उनमें से एक को बचा लिया लेकिन केवना गांव की रहने वाली दूसरी लड़की किरण (14) पानी में डूब गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।