two dead in firing in arrah after groom car touch with another दूल्हे की गाड़ी में सट गई कार, बहस के बाद ताबड़तोड़ बरसी गोलियां और चली गई 2 लोगों की जान; 3 घायल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दूल्हे की गाड़ी में सट गई कार, बहस के बाद ताबड़तोड़ बरसी गोलियां और चली गई 2 लोगों की जान; 3 घायल

  • गांव में थार कार से दूसरी गाड़ी के सटने के विवाद में वारदात को अंजाम देने की चर्चा चल रही है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस मामले की छानबीन और गोलीबारी करने वालों की धरपकड़ में जुट गई है। एएसपी परिचय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की।

Mon, 21 April 2025 06:15 AMNishant Nandan
share
दूल्हे की गाड़ी में सट गई कार, बहस के बाद ताबड़तोड़ बरसी गोलियां और चली गई 2 लोगों की जान; 3 घायल

भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में रविवार की रात एक बारात में मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। इसमें गोली लगने से किशोर सहित दो की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर से जख्मी हो गये। घायलों में दो की स्थिति काफी नाजुक बनी है। मृतकों में लहरपा गांव निवासी राहुल कुमार और लवकुश बताये जा रहे हैं। घायलों में उसी गांव का अप्पू कुमार, पंकज कुमार और नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी गांव का निवासी अक्षय सिंह है। अप्पू की हालत भी नाजुक बनी है।

इनमें कुछ घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल और कुछ का निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। हालांकि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन गांव में थार कार से दूसरी गाड़ी के सटने के विवाद में वारदात को अंजाम देने की चर्चा चल रही है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस मामले की छानबीन और गोलीबारी करने वालों की धरपकड़ में जुट गई है। एएसपी परिचय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब 43 डिग्री का टॉर्चर, कई जिलों में लू चलने के आसार; मौसम का हाल

एसपी राज ने बताया कि अभी तक दो की मौत और तीन लोगों को गोली लगने की बात सामने आयी है। फायरिंग करने वालों की पहचान और धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।‌ इधर, फायरिंग में मौत और चार लोगों के जख्मी होने की घटना से बारात में भगदड़ और अफरातफरी मच गई। बाराती और साराती भाग खड़े हुए। ग्रामीणों सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात लहरपा गांव निवासी किसान सलाहकार कमलेश कुमार के घर बारात आयी थी।

लड़की के दरवाजे पर द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। तभी कुछ लोग एक थार गाड़ी से पहुंचे। गली संकीर्ण होने के कारण थार और दूल्हे की गाड़ी आपस में सट गई। इसमें थार के शीशे टूट गये। इससे गुस्साए थार सवार लोगों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की जाने लगी। इसमें पांच लोगों को गोली लग गई, जिनमें दो की मौत हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नौकरी का सपना होगा पूरा, 2800 आयुष चिकित्सकों की बहाली का ऐलान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।