svu raid at many places of excise superintendent of aurangabad in illegal earning case बिहार में उत्पाद अधीक्षक पर SVU का शिकंजा, पटना-जहानाबाद और औरंगाबाद में कई ठिकानों पर छापा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में उत्पाद अधीक्षक पर SVU का शिकंजा, पटना-जहानाबाद और औरंगाबाद में कई ठिकानों पर छापा

अभियुक्त पर आरोप है कि सेवा अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए और बिहार सरकार में एक लोक सेवक होने के नाते उन्होंने अवैध रूप से और जान बूझकर लगभग 1,58,45,888 /- रुपये की नजायज संपत्ति अर्जित की। यह उनके ज्ञात कानूनी आय के स्रोतों से अधिक है।

Sun, 23 Nov 2025 01:19 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
बिहार में उत्पाद अधीक्षक पर SVU का शिकंजा, पटना-जहानाबाद और औरंगाबाद में कई ठिकानों पर छापा

बिहार में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की छापेमारी से खलबली है। एसवीयू ने औरंगाबाद के उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में कांड दर्ज कर छापेमारी शुरू की है। विशेष न्यायाधीश निगरानी के द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर औरंगाबाद, जहानाबाद और पटना में आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों में एक साथ तलाशी चल रही है। अभियुक्त पर आरोप है कि सेवा अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए और बिहार सरकार में एक लोक सेवक होने के नाते उन्होंने अवैध रूप से और जान बूझकर लगभग 1,58,45,888 /- रुपये की नजायज संपत्ति अर्जित की। यह उनके ज्ञात कानूनी आय के स्रोतों से अधिक है।

इन जगहों पर छापेमारी चल रही है

1. अनिल कुमार आजाद, पुत्र स्वर्गीय रतनदेव शर्मा का घर, चाइल्ड जी पब्लिक स्कूल (शिव मंदिर) के पास, सुमेरा, थाना-टेहटा, जिला-जहानाबाद।

2. अनिल कुमार आज़ाद का आवासीय भवन, श्री राम निकुंज, 3 मानस मार्ग, पश्चिमी शिवपुरी, पटना-23

3. अनिल कुमार आज़ाद का कार्यालय, मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग, बरावन रोड, हनुमान बिगहा के पास, औरंगाबाद-बिहटा रोड, औरंगाबाद।

4. अनिल कुमार आज़ाद, आबकारी अधीक्षक, श्री चिंटू सिंह, प्रथम तल, डॉ. के.के. सिंह अस्पताल के पास, जी.टी. रोड पी.एस.-सदर, औरंगाबाद।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में भाभी के प्रेमी ने देवर को मार दी गोली, लव अफेयर का रहा था विरोध
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।