Tragic accident in West Champaran Four children drowned while bathing one body recovered पश्चिमी चंपारण में दर्दनाक हादसा; नहाने के दौरान चार बच्चे डूबे, एक का शव बरामद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पश्चिमी चंपारण में दर्दनाक हादसा; नहाने के दौरान चार बच्चे डूबे, एक का शव बरामद

पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज में नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चों के डूब जाने से मौत हो गई। जिसमें एक बच्चे का शव बरामद हो चुका है। वहीं अन्य तीन बच्चों की तलाश में गोताखोर और पुलिस के जवान जुटे हुए हैं। वहीं बरामद शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।

Fri, 27 June 2025 07:06 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पश्चिमी चंपारण
share
पश्चिमी चंपारण में दर्दनाक हादसा; नहाने के दौरान चार बच्चे डूबे, एक का शव बरामद

पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज में हड़बोड़ा नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चों के डूबने से हड़कंप मच गया। जिसमें एक आठ वर्षीय बच्चे का शव बरामद हो गया है। जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर चारों बच्चे नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से चारों बच्चे डूब गए। जिसके बाद आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े। लेकिन तबतक बच्चे नदी में बह चुके थे। सभी चारों बच्चे नरकटियागंज के अलग-अलग वार्ड के थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्चे का शव बरामद किया गया। जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना गोपाला ब्रह्मस्थान की बताई जा रही है। गोताखोरों की मदद से नदी में बहे बच्चों की तलाश की जा रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्र घाट पर गंगा में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपालगंज में एक ही गांव के 3 बच्चे गंडक में बहे, ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तैरने की प्रतिस्पर्धा में डूबे चार नाबालिग लड़के, बिहार में कुल 7 डूबे
ये भी पढ़ें:खगड़िया: जनेऊ कार्यक्रम में गए शिक्षक की डूबने से मौत, नहाने के दौरान हादसा

इससे पहले भागलपुर में भी कुछ दिन पहले चार बच्चे नदी में डूब गए थे। जिसमें दो बच्चियां और दो लड़के शामिल थे। बच्चे नहाने के लिए नदी में गए थे। लेकिन गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। बीते 4 दिनों के भीतर ये दूसरी बड़ी घटना है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।