Man shot dead in Sitamarhi Aditya Thakur was liquor smuggler murder accused सीतामढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या, शराब तस्कर और मर्डर आरोपी था आदित्य ठाकुर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीतामढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या, शराब तस्कर और मर्डर आरोपी था आदित्य ठाकुर

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी में आदित्य ठाकुर नाम के एक युवक की बदमाशों ने गुरुवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार वह शराब तस्करी और मर्डर केस में वांछित था।

Fri, 18 July 2025 08:33 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, सीतामढ़ी
share
सीतामढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या, शराब तस्कर और मर्डर आरोपी था आदित्य ठाकुर

बिहार में हत्या की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी जिले से आया है। बाजपट्टी थाना क्षेत्र में एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय आदित्य सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। वह डुमरा ताना क्षेत्र के बेली गांव का रहने वाला था और शराब तस्करी एवं मर्डर केस में वांछित था। वारदात बाजपट्टी के बाबूनरहा गांव स्थित सरेह में पुल के पास गुरुवार देर शाम को हुई।

हत्या की सूचना मिलने पर बाजपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष सुखबिंदर नैन ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है। घटनास्थल से 6 खोखे बरामद हुए हैं। लोगों ने बताया कि आदित्य ठाकुर शाम में रिश्तेदारों एवं गांव के लोगों के साथ पुल पर बैठा था। इसी बीच 3 बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वह गिर गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना शूटआउट: बक्सर में कभी चंदन मिश्रा का था आतंक, शेरू के साथ किए थे कई मर्डर

सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने कहा कि आदित्य ठाकुर पर शराब तस्करी और हत्या के केस चल रहे थे। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। वारदात के वक्त आदित्य के साथ कुछ अन्य लोग भी बैठे थे। बदमाशों ने आकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि, वे लोग बच गए। कुछ को गोली छूकर निकल गई।

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बदमाशों की पहचान करने का दावा किया है। वहीं, मौके से पुलिस को पार्टी किए जाने के भी सबूत मिले हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।