toll shock in bihar rates set to increase up to tenfold understand the new calculation formula and impact on travelers बिहार में महंगा होगा सफर, पुल पर टोल वसूलने की तैयारी, सेतु पर एप्रोच रोड से 10 गुना ज्यादा टैक्स, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में महंगा होगा सफर, पुल पर टोल वसूलने की तैयारी, सेतु पर एप्रोच रोड से 10 गुना ज्यादा टैक्स

Bihar Government News: बिहार सरकार अपनी नई टोल नीति बना रही है। इसमें पुलों की लंबाई के आधार पर टोल तय होगा। 5 KM लंबे पुल पर 50 KM का चार्ज लगेगा। इस नियम में स्थानीय लोगों को छूट मिलेगी।

Fri, 15 May 2026 08:53 AMJayendra Pandey हिन्दुस्तान, पटना, हिंदुस्तान ब्यूरो
share
बिहार में महंगा होगा सफर, पुल पर टोल वसूलने की तैयारी, सेतु पर एप्रोच रोड से 10 गुना ज्यादा टैक्स

Bihar Government News: बिहार में अब राज्य के बड़े पुलों और चुनिंदा मुख्य सड़कों पर सफर करने के लिए आपकी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली होने वाली है। राज्य सरकार पहली बार अपनी टोल टैक्स नीति लेकर आ रही है। पथ निर्माण विभाग इस नई नीति को अंतिम रूप देने में जोर-शोर से जुटा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस नई नीति के तहत पुलों पर टोल टैक्स की राशि उनकी लंबाई के आधार पर तय की जाएगी। विभाग के विशेषज्ञ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस के आधार पर इसके निर्धारण में जुटे हैं, ताकि सड़कों और पुलों का बेहतर रखरखाव किया जा सके।

10 गुना बढ़ाकर लिया जाएगा टोल

इस नई टोल नीति में टैक्स तय करने का जो फॉर्मूला तैयार किया जा रहा है, वह बेहद खास है। विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, पुल के मुख्य हिस्से की जो वास्तविक लंबाई होगी, उसे 10 से गुणा करके टैक्स की राशि तय की जाएगी। आसान भाषा में समझें तो, अगर किसी पुल का मुख्य हिस्सा 5 किलोमीटर लंबा है, तो उस पर 10 गुना बढ़ाकर यानी 50 किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स वसूला जाएगा। वहीं, एप्रोच रोड की लंबाई पर प्रति किलोमीटर 60 से 65 पैसे का टैक्स लगेगा। अंत में पुल और एप्रोच रोड दोनों की राशि जोड़कर फाइनल टोल तय होगा।

कॉमर्शियल वाहनों के लिए अलग दरें

निजी चारपहिया वाहनों के लिए जहां प्रति किलोमीटर 60-65 पैसे का प्रस्ताव है, वहीं कॉमर्शियल और भारी वाहनों के लिए टोल टैक्स की दरें अलग-अलग निर्धारित की जाएंगी। हालांकि, पथ निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस फॉर्मूले पर अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है। आपको बता दें कि राज्य में अब तक अपनी कोई टोल टैक्स नीति नहीं थी, इसलिए यातायात सुविधाओं को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इस नई नीति में आम जनता की सहूलियत का भी ध्यान रखा गया है। नए मानक लागू होने के बाद, टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को टैक्स से छूट दी जाएगी। वहीं, जो लोग नौकरी या अपने व्यवसाय के सिलसिले में रोज उस मार्ग से सफर करते हैं, उनके लिए मंथली पास का विशेष प्रावधान किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: 19 जिलों में आंधी-पानी-ठनका का अलर्ट, दक्षिण बिहार में मौसम कैसा?
ये भी पढ़ें:शादी में बरसे लाठी-पत्थर-गोलियां, भाग निकला दूल्हा; महिलाओं के डांस पर बवाल
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3 रुपये बढ़े, जानिए CNG कितनी महंगी हुई?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।