Together we will make Bihar prosperous Samrat Chaudhary First Reaction remember Nitish विकास का वादा, नीतीश का खास जिक्र; पहले भाषण में क्या बोले बिहार के नए ‘सम्राट’, Bihar Hindi News - Hindustan
More

विकास का वादा, नीतीश का खास जिक्र; पहले भाषण में क्या बोले बिहार के नए ‘सम्राट’

सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मंगलवार को उनके नाम की घोषणा होने के बाद वह पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने बिहार को समृद्ध बनाने की बात कही।

Tue, 14 April 2026 06:46 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
विकास का वादा, नीतीश का खास जिक्र; पहले भाषण में क्या बोले बिहार के नए ‘सम्राट’

सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मंगलवार को उनके नाम की घोषणा होने के बाद वह पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने बिहार को समृद्ध बनाने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बीएल संतोष और शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया। उन्होंने कहाकि हम शीर्ष नेतृत्व को आश्वस्त करते हैं कि पार्टी की विचारधारा को शीर्ष पर रखते हुए भारत को सबसे आगे रखा जाएगा।

उन्होंने बहुत कुछ सिखाया
इस दौरान सम्राट चौधरी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने कहाकि नीतीश कुमार जी ने बहुत कुछ सिखाया है। कैसे सरकार चलाई जाती है। कैसे बिहार में सुशासन स्थापित होगा। कैसे बिहार का विकास होगा। बिहार में कैसे लोकतंत्र स्थापित होगा। उन्होंने कहाकि जिस तरह से पीएम मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित बनाने का सपना देखा है। जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का सपना देखा है, हम सभी भाई मिलकर बिहार को भी समृद्ध बनाएंगे और देश को भी विकसित करेंगे।

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
सम्राट चौधरी ने कहाकि इसके लिए संगठन को मजबूत बनाना है। सरकार का सुशासन सभी जाति धर्मों से ऊपर उठकर हर किसी के पास पहुंचाना है। चाहे पिछड़े हों, अतिपिछड़े हों, दलित हों, महादलित समाज हों, सभी तक विकास को पहुंचाना है। उन्होंने कहाकि सबका साथ, सबका विकास का सपना जो प्रधानमंत्री मोदी ने देखा है उस सपने को पूरा करना है।

30 साल से कर रहा काम
इससे पहले सम्राट चौधरी ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे अपने जीवन में लगातार काम करने का मौका दिया है। एक राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर लगभग 30 साल से काम कर रहा हूं। लेकिन पहले कोई विचारधारा नहीं थी। उन्होंने जब प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से इस पार्टी से जुड़ा। 2015 के चुनाव से लगातार भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करता रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने कहा- आगे जाएगा, अमित शाह बोले- बड़ा आदमी; कल से सम्राट बिहार के चौधरी
ये भी पढ़ें:लालू की 'पाठशाला' से निकले सम्राट अब बिहार के 'सरताज', फर्श से अर्श तक की कहानी
ये भी पढ़ें:बिहार के सपनों को पूरा करने का अवसर, नई ऊंचाई पर ले जाने को समर्पित: सम्राट

पार्टी का जताया आभार
बिहार के नए सीएम बनने जा रहे सम्राट चौधरी ने कहाकि भाजपा ने कभी प्रदेश पदाधिकारी के तौर पर, विधानमंडल दल में विधानपरिषद के नेता के तौर पर और संगठन के सर्वोच्च पद, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी ने काम करने का मौका दिया। उन्होंने कहाकि साल 2024 में जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी, तब भी डिप्टी सीएम के तौर पर काम करने काम मौका मिला। फिर 2025 में बिहार की जनता हमें बहुमत देकर मोदी जी और नीतीश जी की विचारधारा को जिताने का काम किया। तब भी बिहार में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।