26 new ministers in Nitish Kumar cabinet get government bungalows 13 ministers get new addresses नीतीश कैबिनेट के 26 नए मंत्रियों को सरकारी बंगले अलॉट; 13 मिनिस्टर्स का नया पता, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कैबिनेट के 26 नए मंत्रियों को सरकारी बंगले अलॉट; 13 मिनिस्टर्स का नया पता

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट के सभी 26 मंत्रियों को सरकारी बंगले अलॉट कर दिए गए हैं। जिसमें 13 पुराने मंत्रियों को पुराना बंगला ही आवंटित हुआ है। जबकि 13 नए मंत्रियों को नया बंगला मिला है। 

Tue, 25 Nov 2025 07:24 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश कैबिनेट के 26 नए मंत्रियों को सरकारी बंगले अलॉट; 13 मिनिस्टर्स का नया पता

बिहार सरकार के सभी नए 26 मंत्रियों को सरकारी बंगले आवंटित कर दिए हए हैं। जिसमें 13 पुराने और 13 नये मंत्री शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार और मो जमा खान को पुराना बंगला ही आवंटित हुआ है।

13 नये बने मंत्रियों में उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को 2 स्ट्रैंड रोड का बंगला मिला है। यह बंगला बिहार विधानसभा अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को आवंटित था। पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता को 33 हार्डिंग रोड, आईटी एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को चार स्ट्रैंड रोड, श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर को 41 हार्डिंग रोड, पर्यटन तथा कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद को 25 हार्डिंग रोड बंगला मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू फैमिली को झटका, खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड आवास; अगला ठिकाना कहां?

कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को 43 हार्डिंग रोड, आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद को 12 हार्डिंग रोड, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद को तीन सर्कुलर रोड, एससी एवं एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन को 26 एम स्ट्रैंड रोड, सहकारिता एवं पर्यावरण मंत्री डॉ प्रमोद कुमार को 27 हार्डिंग रोड, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार को 21 हार्डिंग रोड, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह को 13 हार्डिंग रोड और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को 24 एम स्ट्रैंड रोड का बंगला आवंटित हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।