three people of the same family died due to drowning in Chhapra 2 youths drowned in Ganga in Patna छपरा में एक ही परिवार के 3 लोगों की डूबने से मौत, पटना में 2 युवक गंगा में बहे, नहाने के दौरान हादसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

छपरा में एक ही परिवार के 3 लोगों की डूबने से मौत, पटना में 2 युवक गंगा में बहे, नहाने के दौरान हादसा

बिहार के छपरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। वहीं पटना में गंगा नदी में 5 युवक नहाने के दौरान डूबने लगे। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों की मदद से 3 लोगों को बचा लिया गया। जबकि दो लोग गंगा में बह गए। जिनकी तलाश जारी है।

Mon, 21 July 2025 04:47 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, छपरा/पटना
share
छपरा में एक ही परिवार के 3 लोगों की डूबने से मौत, पटना में 2 युवक गंगा में बहे, नहाने के दौरान हादसा

बिहार के छपरा जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दिघवारा-शेरपुर सिक्स लेन पुल निर्माण के पास सोमवार को स्नान करने गए एक ही परिवार के 3 लोगों की डूबने से मौत हो गई। तीनों लोगों का शव बरामद कर लिया गया है पुल निर्माण के पास बाढ़ का पानी आने के कारण सड़क कट जाने से गहराई का स्नान के दौरान पता नहीं चल सका। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तीनों की जान चली गई। मृत युवक के बेटे के जन्मदिन में एक दिन पहले पटना से बहनोई और भांजा आए थे। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है।

वहीं दूसरी तरफ पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके में सावन महीने के सोमवारी पर गंगा नदी में गंगा स्नान को करने के लिए गए पांच किशोर स्नान के दौरान डूबने लगे। इसी बीच गंगा घाट पर मौजूद लोगों की ओर शोर मचाने पर तैनात एसएसबी के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर डूब रहे तीन किशोर को बचा लिया है। दो के लापता होने की बात कही जा रही है। दोनों की तलाश अभी तक नहीं हो सकी है। गोताखोरों और प्रशासन की मदद से अभियान चलाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दर्दनाक हादसाः बारात की कार डूबी, तीन की मौत
ये भी पढ़ें:पश्चिमी चंपारण में दर्दनाक हादसा; नहाने के दौरान चार बच्चे डूबे, एक का शव बरामद
ये भी पढ़ें:खगड़िया: जनेऊ कार्यक्रम में गए शिक्षक की डूबने से मौत, नहाने के दौरान हादसा

लोगों के मुताबिक गंगा स्नान के दौरान 5 किशोर एक साथ गंगा नदी के तेज धारा होने के कारण बहने लगे। डूबता हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने हो हल्ला किया। लोगों की हो हल्ला को सुनकर मौजूद रहे एसएसबी के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि जवानों के प्रयास से तीन किशोर को गंगा नदी से बचा लिया गया। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है। बाकी दो युवकों की तलाश जारी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।