Three girls drowning in kosi river supaul one missing कोसी नदी में नहाने गई 3 बच्चियों की डूबकर मौत, 1 लापता; बिहार के सुपौल में हादसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कोसी नदी में नहाने गई 3 बच्चियों की डूबकर मौत, 1 लापता; बिहार के सुपौल में हादसा

घटना की बाबत ग्रामीण सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि कोसी तटबंध के अंदर घर से करीब आधा किलोमीटर दूर कोसी नदी के गोपालपुर सिरे घाट पर सभी बच्चियां स्नान करने गई थीं। इसी क्रम में वे गहरे पानी में चली गईं और पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गईं।

Thu, 23 April 2026 10:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, सुपौल
share
कोसी नदी में नहाने गई 3 बच्चियों की डूबकर मौत, 1 लापता; बिहार के सुपौल में हादसा

बिहार के सुपौल जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सदर प्रखंड की गोपालपुर सिरे पंचायत के वार्ड दो में बुधवार दोपहर ढाई बजे कोसी नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक लापता है। मृतक बच्चियों में गोपालपुर सिरे वार्ड दो निवासी ललित सादा की नंदनी कुमारी (10 वर्ष), प्रमोद सादा की बेटी सुनीता कुमारी (12 वर्ष), और स्व पप्पू राम की पुत्री प्रियांशु कुमारी (12 वर्ष) शामिल हैं।

घटना की बाबत ग्रामीण सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि कोसी तटबंध के अंदर घर से करीब आधा किलोमीटर दूर कोसी नदी के गोपालपुर सिरे घाट पर सभी बच्चियां स्नान करने गई थीं। इसी क्रम में वे गहरे पानी में चली गईं और पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गईं। उस वक्त वहां आसपास वहां कोई मौजूद नहीं था, सिर्फ एक बच्ची बॉबी कुमारी मौजूद थी। बॉबी कुमारी ने अपनी सहेलियों को डूबती देख शोर मचाया और गांव जाकर परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीटवेव से झुलस रहा बिहार, उत्तर-पूर्व में आंधी-पानी का येलो अलर्ट; मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:प्रेमी की गर्दन और पेट को चीर डाला, बिहार में प्रेमिका के चाचा की हैवानियत

इतने में वहां आपदा मित्र भी पहुंच गए। इसके बाद बच्चियों की खोजबीन शुरू कर दी गई। इसके बाद ग्रामीण और आपदा मित्रों ने एक-एक कर नंदनी, सुनीता और प्रियांशु के शव बरामद किए। वहीं बच्चेलाल सादा की 10 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी खबर लिखे जाने तक लापता थी। प्रभारी सीओ संदीप कुमार ने बताया लापता बच्ची की तलाश के लिए गुरुवार सुबह एनडीआरएफ की टीम नदी में रेस्क्यू अभियान चलाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।