Boyfriend neck and stomach slit by girlfriend uncle in bihar capital patna प्रेमी की गर्दन और पेट को चीर डाला, बिहार में प्रेमिका के मुंहबोले चाचा की हैवानियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी की गर्दन और पेट को चीर डाला, बिहार में प्रेमिका के मुंहबोले चाचा की हैवानियत

साजिश के तहत उसने अपनी भतीजी को पहले कोडरमा भेजा। इसके बाद अंशु को अपनी प्रेमिका से शादी कराने का झांसा देकर 20 मार्च को बख्तियारपुर बुलाया था। बख्तियारपुर आने के बाद अंशु को ज्ञान प्रकाश ने अपने दोस्त विजय कुमार व अन्य के साथ हरनौत भेज दिया था। रास्ते में ही गला और पेट चीरकर अंशु की हत्या कर दी गई।

Thu, 23 April 2026 06:47 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
प्रेमी की गर्दन और पेट को चीर डाला, बिहार में प्रेमिका के मुंहबोले चाचा की हैवानियत

बिहार की राजधानी पटना से सटे मोकामा में एक रूह कंपा देने वाली हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। दरअसल स्थानीय पुलिस ने बुधवार को मोकामा के मोदनगाछी निवासी अंशु कुमार (16) हत्याकांड का खुलासा किया है। उसकी हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। इस मामले में किशोर की प्रेमिका के माता-पिता, बड़ी बहन समेत चार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू, एक कार, पांच मोबाइल तथा मृतक का चप्पल भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, अपनी भतीजी के प्रेम प्रसंग से खफा मुंहबोले चाचा ज्ञान प्रकाश ने साजिश रच किशोर की पेट चीर हत्या कर शव को नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। वहीं, किशोरी और कुख्यात ज्ञान प्रकाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बाढ़ एसडीपीओ-2 रामकृष्ण ने बताया कि 20 मार्च को अंशु कुमार के गुमशुदा होने की सूचना मिली थी। अंशु के पिता विनोद दास ने 23 को बेटे के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लापता अंशु के परिजन उसकी प्रेमिका के परिजनों से भी संपर्क में थे। तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी अंशु घर नहीं आया तो पुलिस ने अपनी जांच तेज की। जांच के दौरान कुख्यात ज्ञानप्रकाश दास की संलिप्तता सामने आई। छानबीन के क्रम में पता चला कि अंशु की प्रेमिका के कुख्यात मुंहबोले चाचा ज्ञान प्रकाश उर्फ ज्ञानी दास ने ही घटना की पूरी साजिश रची थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीटवेव से झुलस रहा बिहार, उत्तर-पूर्व में आंधी-पानी का येलो अलर्ट; मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:कनपट्टी पर कट्टा सटा रहे, अपराधी बन गए हैं 'सम्राट'; तेजस्वी ने वीडियो दिखा घेरा

साजिश के तहत उसने अपनी भतीजी को पहले कोडरमा भेजा। इसके बाद अंशु को अपनी प्रेमिका से शादी कराने का झांसा देकर 20 मार्च को बख्तियारपुर बुलाया था। बख्तियारपुर आने के बाद अंशु को ज्ञान प्रकाश ने अपने दोस्त विजय कुमार व अन्य के साथ हरनौत भेज दिया था। रास्ते में ही गला और पेट चीरकर अंशु की हत्या कर दी गई तथा शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया गया था।

हरनौत पुलिस ने अज्ञात की हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। हालांकि मोकामा पुलिस ने किशोरी के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने छापेमारी कर पटना सिटी के चौक थाने के हुमाद गली निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद किशोरी के पिता, उसकी मां और बड़ी बहन को भी दबोच लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'सम्राट' सरकार का तोहफा, 86 लाख से ज्यादा लोगों को मिला सामाजिक सुरक्षा पेंशन

किशोरी के चाचा पर हत्या की साजिश रचने का आरोप

पुलिस के अनुसार, किशोर की हत्या की साजिश उसकी प्रेमिका के मुंहबोले चाचा ज्ञान प्रकाश ने रची थी। वह इलाके का कुख्यात अपराधी रहा है। हालांकि वह अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। ज्ञान प्रकाश ने अप्रैल 2005 में मोकामा कैथोलिक चर्च के फादर मैथ्यू उजुथल की चाकू से गर्दन काट दी थी। तीन सप्ताह बाद फादर मैथ्यू ने कुर्जी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। उसने वर्ष 2011 में फादर माइकल इग्नेशियस पर भी उसने हमला करवाया था। ज्ञान प्रकाश पर मोकामा सहित कई थानों में विभिन्न संगीन मामले दर्ज हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।