Three bank accounts flat in Delhi car Bihar CM Nitish Kumar reveals how rich he is तीन बैंक खाते, दिल्ली में फ्लैट, एक कार; बिहार सीएम नीतीश कुमार कितने अमीर, खुद बता दिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तीन बैंक खाते, दिल्ली में फ्लैट, एक कार; बिहार सीएम नीतीश कुमार कितने अमीर, खुद बता दिया

नीतीश कुमार के पास करीब 17.66 लाख की चल संपत्ति है। उनका दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट भी जिसका बजार मूल्य 1 करोड़ 48 लाख बताया जा रहा है।

Wed, 31 Dec 2025 10:59 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तीन बैंक खाते, दिल्ली में फ्लैट, एक कार; बिहार सीएम नीतीश कुमार कितने अमीर, खुद बता दिया

साल 2025 के आखिरी दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी संपत्ति का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी उनसे अमीर हैं। स्वघोषणा के मुताबिक नीतीश कुमार के पास मात्र 20,525 रुपए कैश हैं जबकि उनके तीन बैंक खातों में 63 हजार 766 रुपए हैं। उनके पास दिल्ली में एक फ्लैट है और फोर्ड कंपनी की कार भी है। उनपर कोई कर्ज या सरकारी बकाया भी नहीं है। सीएम के पास खेती या गैर खेती जमीन भी बिहार में नहीं है। नीतीश कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने अपनी अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। कई मंत्रियों के पास हथियार भी हैं।

जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के पास करीब 17.66 लाख की चल संपत्ति है। उनका दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट भी जिसका बजार मूल्य 1 करोड़ 48 लाख बताया जा रहा है। उनके पास फोर्ड कंपनी एक 2015 मॉडल की ईको स्पोर्ट्स कार है जिसकी कीमत लगभग 11 लाख बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फैसला तो निशांत कुमार को लेना है; राजनीति में एंट्री पर बोले नीतीश के मंत्री

दो सोने की अंगुठी, मोती जड़ित चांदी का छल्ला

इसके अलावे उनके पास दो सोने की अंगूठियां और एक मोती जड़ित चांदी की अंगूठी है। वर्तमान में इनकी कीमत लगभग 2 लाक 3 हजाररुपये है। वहीं 34,475 रुपए का कंप्यूट, 38 हजार 200 का एयर कंडीशन, वाशिंग मशीन मूल्य 20 हजार 500, 35 हजार का ट्रेडमिल है इन सभी को मिलाकर उनकी कुल चल संपत्ति का कीमत 17,66,196.56 रुपए बताई जा रही है।

तीन बैंक खाते

जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के तीन बैंक खाते हैं। तीनों में मिलाकर 63 हजार से कुछ अधिक रुपए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पटना सचिवालय शाखा में उनका खाता है जिसमें कुल 27,217.56 रुपये हैं। इसके अलावे SBI, संसद भवन, दिल्ली वाले खाते में 3,358 रुपये हैं जबकि पटना के बोरिंग रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अकाउंट में 27,191 रुपये हैं।

नीतीश का दिल्ली में फ्लैट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा के अनुसार उनके पास बिहार में कोई कृषि या गैर-कृषि जमीन नहीं है। लेकिन उनके नाम पर दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है जो सांसद विहार में 1000 स्क्वायर फीट एरिया में बनी है। यह एक आवासीय फ्लैट है जिसकी खरीद वर्ष 2004 में की गयी थी। तब इकसी कीमत मात्र 13,78,330 रुपये थी। इस फ्लैट का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 48 लाख रुपए बताया गया है। नीतीश कुमार ने यह भी साफ किया कि उनके ऊपर कोई भी कर्ज या किसी भी प्रकार का बकाया नहीं है। उनपर किसी प्रकार की टैक्स देनदारी भी नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत की सियासी एंट्री की मांग तेज, पटना में भूख हड़ताल कर CM नीतीश से डिमांड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।