Demand for Nishant Kumar entry into politics protesters hold hunger strike in Patna demanding action from cm nitish निशांत कुमार की सियासी एंट्री की मांग तेज, पटना में भूख हड़ताल कर सीएम नीतीश से डिमांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

निशांत कुमार की सियासी एंट्री की मांग तेज, पटना में भूख हड़ताल कर सीएम नीतीश से डिमांड

सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग को लेकर जेडीयू के कई कार्यकर्ता 12 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि निशांत पढ़े-लिखे और सक्षम हैं और वो पार्टी को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होने सीएम नीतीश से जल्द फैसला लेने की डिमांड की है।

Sun, 28 Dec 2025 05:56 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
निशांत कुमार की सियासी एंट्री की मांग तेज, पटना में भूख हड़ताल कर सीएम नीतीश से डिमांड

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की बिहार की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। अभी तक जेडीयू के कार्यकर्ता उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने की वकालत कर रहे थे। और अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पटना में निशांत की पॉलिटिकल एंट्री के लिए आंदोलन शुरू हो गया है। 12 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे जेडीयू से जुड़े मुकुंद सेना के कार्यकर्ता हैं। जिनकी सीएम नीतीश कुमार से सिर्फ एक ही मांग है, कि बेटे निशांत कुमार को राजनीति में सक्रिय भूमिका दें।

मुकुंद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि निशांत कुमार पढ़े-लिखे हैं अगर उन्हें राजनीति में मौका मिला तो वे न सिर्फ पार्टी, बल्कि बिहार की भी बागडोर संभाल सकते हैं। वहीं कार्यकर्ताओं का कहना है कि अभी सिर्फ 12 घंटे की भूख हड़ताल की है। अगर मांगे नहीं मानी गईं। तो अगला चरण और भी बड़ा होगा। फिर जेपी प्रतिमा के सामने 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे।

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे निशांत को पार्टी में राजनीतिक जिम्मेदारी दें। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और भविष्य में भी एकजुट रहेंगे। उनका कहना है कि पार्टी और बिहार दोनों के भविष्य को देखते हुए निशांत कुमार को राजनीति में आने की इजाजत दी जानी चाहिए। अगर निशांत नेतृत्व संभालते हैं तो जेडीयू कार्यकर्ता पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े रहेंगे और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब फैसला निशांत कुमार को लेना है; सब चाहते हैं वे JDU में काम करें, बोले संजय झा
ये भी पढ़ें:क्या निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री होने वाली है? पटना में फिर लगे पोस्टर
ये भी पढ़ें:राजनीति में आते हैं, तो स्वागत करेंगे; निशांत कुमार की जीतनराम मांझी ने की तारीफ

आपको बता दें बीते साल से निशांत की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जेडीयू के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता ये मांग उठाते रहे हैं। वहीं विपक्ष भी निशांत की सियासत में एंट्री की वकालत करता आया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी कह चुके हैं, कि अब निशातं को सक्रिय राजनीति में आना चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।