This time BJP government in Delhi Minister Mangal Pandey claimed said Kejriwal insulted Biharis दिल्ली में इस बार भाजपा सरकार; मंत्री मंगल पांडेय दावा, बोले- केजरीवाल ने किया बिहारियों का अपमान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में इस बार भाजपा सरकार; मंत्री मंगल पांडेय दावा, बोले- केजरीवाल ने किया बिहारियों का अपमान

नीतीश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दावा किया है कि इस बार बीजेपी की सरकार बनना तय है। उन्होने कहा बिहारियों, पूर्वांचलवासी को दिल्ली का बोझ बताने और कोविड-19 के दौरान उन्हें दिल्ली से भागने के लिए विवश करने वाले केजरीवाल को इस बार वहां की जनता सबक सिखाएगी।

Mon, 3 Feb 2025 07:19 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
दिल्ली में इस बार भाजपा सरकार; मंत्री मंगल पांडेय दावा, बोले- केजरीवाल ने किया बिहारियों का अपमान

नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दावा किया है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बननी तय है। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि पूर्वांचलियों ने इस बार केजरीवाल से अपने अपमान का बदला लेने का मन बना लिया है। बिहारियों, पूर्वांचलवासी को दिल्ली का बोझ बताने और कोविड-19 के दौरान उन्हें दिल्ली से भागने के लिए विवश करने वाले केजरीवाल को इस बार वहां की जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कुल वोटर्स का करीब 30 प्रतिशत पूर्वांचली वोटर्स हैं, जिन्हें भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर भरोसा है।

इन पूर्वांचलियों का बुराड़ी, बादली, संगम विहार, पालम, करावल नगर और पटपड़गंज जैसी 30 से ज्यादा सीटों पर सीधा असर है। दिल्ली में दलित वोटर्स कुल आबादी का लगभग 18 प्रतिशत हैं। इस बार ये सभी पूरी तरह से भाजपा के साथ हैं। केजरीवाल और उनके मंत्रियों के भ्रष्टाचार, शराब घोटाले, झूठ-फरेब और अफवाह की राजनीति से दिल्ली की जनता ऊब चुकी है। यमुना की गंदगी व दुर्दशा का सर्वाधिक असर पूर्वांचलियों पर पड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीके की मानसिक हालत ठीक नहीं, मैं इलाज कराऊंगा; नीतीश के स्वास्थ्य मंत्री का तंज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिरिराज सिंह ने AK को बताया दिल्ली का सबसे बड़ा गुंडा, AAP नेता ऐसे किया पलटवार

दिल्ली में रहने वाले लाखों पूर्वांचली माताएं व बहनें लोक आस्था के महापर्व छठ भी यमुना किनारे जाकर नहीं कर पा रही थी। आप-दा की सरकार ने विगत 10 वर्षों में केवल यमुना मां को हो नहीं पूरी दिल्ली को नरक बना कर रख दिया है। ऐसे में दिल्ली की जनता इस बार केजरीवाल को माफ करने वाली नहीं है। आपको बता दें दिल्ली में चुनाव प्रचार आज थम गया है। 5 फरवरी को दिल्ली की 70 सीटों पर मतदान होगा। 8 फरवरी को मतगणना होगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।