There is no bigger goon in Delhi than Arvind Kejriwal Giriraj Singh attack AAP Chief गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल को बताया दिल्ली का सबसे बड़ा गुंडा, AAP नेता ऐसे किया पलटवार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल को बताया दिल्ली का सबसे बड़ा गुंडा, AAP नेता ऐसे किया पलटवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी दल भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। दोनों और से एक दूसरे पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाए जा रहे हैं।

Mon, 3 Feb 2025 12:00 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। एएनआई
share
गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल को बताया दिल्ली का सबसे बड़ा गुंडा, AAP नेता ऐसे किया पलटवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी दल भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। दोनों और से एक दूसरे पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाए जा रहे हैं। ‘आप’ के मुखिया अरविंद केजरीवाल के ओर से भाजपा पर लगाए गए गुंडागर्दी के आरोपों पर जोरदार पलटवार करते हुए भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने केजरीवाल को ही दिल्ली का सबसे बड़ा गुंडा बताया है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा, ''दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से बड़ा कोई गुंडा नहीं है। जो गुंडागर्दी उन्होंने गरीबों के साथ की, वो अफवाह फैलाकर की। अरविंद केजरीवाल ने गरीबों को धोखा देकर, गंदा पानी देकर गुंडागर्दी की है। अरविंद केजरीवाल दस साल से दिल्ली के साथ गुंडागर्दी कर रहे हैं, उनसे बड़ा कोई गुंडा नहीं है।"

अरविंद केजरीवाल का आरोप लगाया कि भाजपा 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी हार के देखकर गुंडागर्दी पर उतर आई है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 8 फरवरी को होगी।

केजरीवाल बोले- डबल इंजन सभी को कुचल देगा

इस बीच, नई दिल्ली विधानसभा सीट से ‘आप’ के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "अगर इस बार डबल इंजन की सरकार आ गई, तो डबल इंजन सभी को कुचल देगा। इस बार लोगों के पास 2 विकल्प हैं शरीफों की पार्टी या गुंडागर्दी। इनके कई प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में माफिया हैं, दिल्ली के लोग शरीफ हैं और शांति से जीना चाहते हैं।"

केजरीवाल ने कहा कि आज जिस तरह से चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के सामने सरेंडर कर दिया है, ऐसा लगता है जैसे चुनाव आयोग का कोई अस्तित्व ही नहीं है। यह एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। लोगों के मन में सवाल उठना बिल्कुल जायज है कि राजीव कुमार जी जो मुख्य चुनाव आयुक्त हैं, इस महीने के अंत में रिटायर हो रहे हैं, उनको रिटायरमेंट के बाद किस तरह का पद ऑफर किया गया है? राज्यपाल का पद, राष्ट्रपति का पद, किस तरह का पद हो सकता है? मैं राजीव कुमार जी से हाथ जोड़कर विनती करता हूं। अपना कर्तव्य निभाइए, पद की लालसा छोड़ दीजिए, पद का लालच छोड़ दीजिए। अब अपने करियर के अंत में देश को, देश के लोकतंत्र को बर्बाद मत कीजिए।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।