This people will get blood test ECG and other medical facilities at home announces CM Nitish Kumar बिहार में घर बैठे मिलेगा इलाज, ब्लड टेस्ट और ईसीजी की सुविधा भी; सीएम नीतीश का ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में घर बैठे मिलेगा इलाज, ब्लड टेस्ट और ईसीजी की सुविधा भी; सीएम नीतीश का ऐलान

बिहार में बुजुर्गों को अब घर बैठे स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इमरजेंसी के दौरान वे घर बैठे इलाज करा सकेंगे। ब्लड, यूरीन टेस्ट से लेकर ईसीजी तक घर बैठे कराई जा सकेगी। सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह ऐलान किया।

Sat, 3 Jan 2026 09:23 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में घर बैठे मिलेगा इलाज, ब्लड टेस्ट और ईसीजी की सुविधा भी; सीएम नीतीश का ऐलान

बिहार में अब बुजुर्गों को घर बैठे इलाज की सुविधा मिलने जा रही है। अब लोग घर बैठे ही पैथोलॉजी, ब्लड प्रेशर जांच और ईसीजी की सुविधा ले सकेंगे। इमरजेंसी के समय घर पर ही डॉक्टर इलाज करेंगे और नर्सिंग सहायता भी मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय पार्ट-3 के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान उद्देश्य के तहत जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर पर ही अत्यावश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। सीएम ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह घोषणा की।

सरकार ने सात निश्चय के तहत लोगों का जीवन आसान करने के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे हैं। नीतीश ने एक क्यूआर कोड (QR Code) जारी किया है, जिसे स्कैन कर लोग अन्य सुविधाओं को लागू करने का सुझाव सरकार को दे सकते हैं।

बुजुर्गों को घर बैठे मिलेंगी ये सुविधाएं-

  • नर्सिंग सहायता की सुविधा
  • घर पर ही पैथोलॉजी जांच की सुविधा
  • ब्लड प्रेशर जांच और ईसीजी जांच की सुविधा
  • फिजियोथेरेपी की सुविधा
  • आपातकालीन स्थिति में सभी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 24 नवंबर 2005 को राज्य में जब से उनकी सरकार सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए काम कर ही है। हर समाज के लोग सम्मान के साथ आसानी से जीवन यापन करें, इसके लिए सरकार ने गंभीरता से काम शुरू कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोगुना रोजगार, बिहार में नए शहर, नया टेक हब; क्या हैं नीतीश के सात निश्चय-3
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।