The Chief Minister has got divine power just like Bihar Dilip Jaiswal became a fan of Nitish Kumar मुख्यमंत्री के पास दैवीय शक्ति आ गई है, जिस तरह बिहार का... नीतीश कुमार के मुरीद हुए दिलीप जायसवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुख्यमंत्री के पास दैवीय शक्ति आ गई है, जिस तरह बिहार का... नीतीश कुमार के मुरीद हुए दिलीप जायसवाल

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सीएम नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के पास दैवीय शक्ति आ गई है। बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए प्रगति यात्रा में उन्होने जो मजबूत इच्छा शक्ति दिखाई है। वो देखकर मैं दंग हूं।

Sat, 22 Feb 2025 12:38 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मुख्यमंत्री के पास दैवीय शक्ति आ गई है, जिस तरह बिहार का... नीतीश कुमार के मुरीद हुए दिलीप जायसवाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुरीद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी हो गए हैं। एनडीए की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि सीएम नीतीश के पास दैविक शक्ति आ गई है। कुछ तो है, अचानक उनके पास सुपरनेचुरल पावर आ गई है। जायसवाल ने कहा कि बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए प्रगति यात्रा में उन्होने जो मजबूत इच्छा शक्ति दिखाई है। व्यक्तिगत तौर पर भी इस बदलाव को देखकर मैं आश्चर्यचकित हूं।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि पूरे देश में मैंने इस तरह के विकास की प्रगति की स्पीड नहीं देखी। दैवीय शक्ति नीतीश कुमार के साथ है, जो अच्छा काम करता है, उसके पास दैवीय शक्ति होती है। आपको बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब दो माह में राज्य के सभी 38 जिलों की प्रगति यात्राएं पूरी कीं। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री ने 23 दिसंबर को पश्चिम चंपारण जिले से की थी। वहीं, शुक्रवार को पटना जिले में प्रगति यात्रा पूरी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली भगदड़ के पीछे साजिश? दिलीप जायसवाल ने उठाए सवाल, बोले- जान-बूझकर कुछ किया
ये भी पढ़ें:सामाजिक न्याय नहीं पारिवारिक न्याय करते हैं; दिलीप जायसवाल का लालू पर तंज
ये भी पढ़ें:लालू परिवार डरा है,कहीं एक और नीतीश कुमार पैदा न हो जाए; निशांत पर बोले जायसवाल

सीएम नीतीश ने सभी जिलों की अपनी प्रगति यात्रा के दौरान कई घोषणाएं की। सभी घोषणाओं को कैबिनेट की स्वीकृति भी चरणवार दी जा रही है। वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री ने हर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गये और विकास योजनाओं का जायजा लिाया। साथ ही स्थानीय लोगों से बात कर उनकी भी राय जानी। हर जिले में प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सबकी बातों को सुना। साथ ही पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। मुख्यमंत्री इससे पहले वर्ष 2005 से अब तक 14 यात्राएं की है। प्रगति यात्रा उनकी 15वीं यात्रा रही।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।